Rajasthan weather update today strong winds can reduce temperature by 5 degrees imd latest Mausam alert गर्मी के तेवर कम करेंगी तेज हवाएं, राजस्थान में 5 तक डिग्री गिरेगा तापमान,ताजा अपडेट, Rajasthan Hindi News - Hindustan
Hindi Newsराजस्थान न्यूज़Rajasthan weather update today strong winds can reduce temperature by 5 degrees imd latest Mausam alert

गर्मी के तेवर कम करेंगी तेज हवाएं, राजस्थान में 5 तक डिग्री गिरेगा तापमान,ताजा अपडेट

  • ठंड की विदाई के साथ गर्मी ने दस्तक दे दी है। दिन के तापमान में तेजी आने लगी है। इस बीच राजस्थान के लोगों के लिए राहत की खबर है। तेज हवाओं ने गर्मी के तेवर में नर्मी देखी जा सकती है।

Utkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, जयपुरThu, 27 March 2025 06:29 PM
share Share
Follow Us on
गर्मी के तेवर कम करेंगी तेज हवाएं, राजस्थान में 5 तक डिग्री गिरेगा तापमान,ताजा अपडेट

ठंड की विदाई के साथ गर्मी ने दस्तक दे दी है। दिन के तापमान में तेजी आने लगी है। इस बीच राजस्थान के लोगों के लिए राहत की खबर है। तेज हवाओं ने गर्मी के तेवर में नर्मी देखी जा सकती है। मौसम विभाग ने कहा कि तेज हवाओं के कारण राजस्थान के कई हिस्सों में पारा 3-5 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है।

3-5 डिग्री कम होगा पारा

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है और अगले दो दिनों में उत्तर-पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान में 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है। उन्होंने कहा कि अगले 48 घंटों में उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की प्रबल संभावना है। पिछले 24 घंटों में राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान धौलपुर में 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कल का तापमान कैसा रहेगा?

राजस्थान के प्रमुख जिलों की बात करें तो अजमेर में 32,बांसवाड़ा में 37,बाड़मेर में 34,भरतपुर में 36, भीलवाड़ा में 34,बूंदी में 35,चित्तौड़गढ़ में 35, चुरु 31, दौसा 32 और राजधानी जयपुर में 32 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहेगा। इसके अलावा इन जिलों में न्यूनतम तापमान 16-17 डिग्री तक जाएगा। हालांकि मौसम विभाग ने आगे आने वाले दिनों में हीटवेव से भी इनकार नहीं किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।