राजस्थान: दूसरी शादी में 2 साल का मासूम बेटा बना रोड़ा, घोंटा गला; आशिकी में मां बनी कातिल
- दरअसल आशा कुमारी दूसरी शादी करना चाहती थी, लेकिन उसका बेटा रास्ते का कांट बनकर आ रहा था। इस कारण उसने अपने मासूम बेटे को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और उसे मौत के घाट उतार दिया।

राजस्थान के बांसवाड़ा से एक मां द्व्रारा अपने 2 साल के मासूम बेटे की हत्या का संवेदनशील मामला सामने आया है। हत्या की वजह मां की आशिकी और उसका दूसरी शादी करना है। दरअसल आशा कुमारी दूसरी शादी करना चाहती थी, लेकिन उसका बेटा रास्ते का कांट बनकर आ रहा था। इस कारण उसने अपने मासूम बेटे को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद पुलिस ने आरोपी आशा को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना बांसवाड़ा जिले के आबापुरा थाना क्षेत्र की है। दिलीप पारगी नामक शख्स ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि करीब 3 साल पहले उसने नातरा विवाह किया था। उसकी पत्नी से एक बेटा भी हुआ था, जिसकी उम्र करीब दो साल थी। मगर अब उसकी हत्या हो गई है। पत्नी आशा अपने मायके में थी। घर के सभी लोग एक भोज में गए हुए थे, उस समय महिला घर में अकेली थी। उसने मौके का फायदा उठाया और मासूम बच्चे की हत्या कर मौके से फरार हो गई।
देर रात जब आशा के घरवाले वापस आए तो उनके होश उड़ गए। बेटी घर से जा चुकी थी और बेटी के बेटे की लाश जमीन पर पड़ी थी। घरवालों ने बेटी को फोन किया, लेकिन उससे संपर्क नहीं हो पाया। इसके बाद दिलीप को इसके बारे में जानकारी दी गई। दिलीप समेत आस-पास के लोग एकट्ठा हुए और जाकर पुलिस को इसके बारे में सूचित किया गया। अगले दिन पुलिस ने जांच के आधार पर आशार को अरेस्ट कर लिया। आशा ने कबूल किया कि उसने नाता विवाह करने के लिए अपने बेटे को रास्ते से साफ किया था।
नाता विवाह जनजातियों में प्रचलित है। इस प्रथा में एक महिला अपनी पसंद के मुताबिक किसी पुरुष के साथ रह सकती है, लेकिन उसके कोई बच्चा ना हो। बस दोनों पक्षों की सहमति जरूरी होती है। अगर बच्चा है तो इसके लिए नाता विवाह नहीं हो सकता है। आशा के एक बेटा था। इसलिए यह बेटा उसके नाता विवाह में राह का कांटा बन रहा था। इसलिए आशा ने अपने ही बेटे की हत्या कर दी।