राजस्थान में अगले तीन दिन और बढ़ेगी तपिश, बारिश को लेकर मौसम विभाग ने दी यह जानकारी
- मौसम विभाग ने कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से 15 से 17 फरवरी तक प्रदेश में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना जताई है, साथ ही 16 से 19 फरवरी के बीच प्रदेश में कहीं-कहीं बादल गरजने या बूंदाबांदी होने का पूर्वानुमान लगाया है।

राजस्थान में ठंड का असर धीरे-धीरे कम होता जा रहा है और प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इस दौरान ज्यादातर जगहों का अधिकतम तापमान भी 28 से 30 डिग्री के बीच पहुंचने लगा है। गुरुवार सुबह के मौसम की बात करें तो बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम पूरे मुख्य तौर पर शुष्क रहा, और राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 32 डिग्री सेल्सियस तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
उधर मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों में अधिकतम एवं न्यूनतम तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं होगा, लेकिन इसके बाद अगले 48 घंटों में अधिकतम एवं न्यूनतम तापमानों में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना है। इसके अलावा विभाग ने कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से 15 से 17 फरवरी तक प्रदेश में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना जताई है, साथ ही 16 फरवरी से 19 फरवरी के बीच राजधानी जयपुर समेत प्रदेश में कहीं-कहीं बादल गरजने या हल्की बूंदाबांदी होने का पूर्वानुमान लगाया है।
राजस्थान में गुरुवार सुबह मौसम शुष्क रहने के बीच फतेहपुर में 3.9 डिग्री, करौली में 6.5 डिग्री, दौसा में 6.7 डिग्री, लूणकरणसर में 6.9 डिग्री, चूरू में 7.5 डिग्री, अंताबरन, सांगरिया एवं नागौर में 7.6 डिग्री, सीकर में 8 डिग्री, पिलानी में 8.2 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 8.3 डिग्री, भीलवाड़ा में 8.7 डिग्री, वनस्थली में 9.8 डिग्री, डाबोक में 9.6 डिग्री और सिरोही में 10.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
मुख्य मौसम तंत्र का हाल
औसत समुद्र तल से 12.6 किमी ऊपर 130-140 नॉट की गति वाली मुख्य हवाओं के साथ उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में व्याप्त है। औसत समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर जम्मू-कश्मीर और आसपास के इलाकों में चक्रवाती परिसंचरण के रूप में माध्य समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित पश्चिमी विक्षोभ दूर चला गया है।
अगले एक सप्ताह के लिए प्रदेश के मौसम का पूर्वानुमान
13 फरवरी (गुरुवार)- प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
14 फरवरी (शुक्रवार)- प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
15 फरवरी (शनिवार)- प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
16 फरवरी (रविवार)- प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
17 फरवरी (सोमवार)- प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
18 फरवरी (मंगलवार)- प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
19 फरवरी (बुधवार)- पूरे प्रदेश में बादल गरजने या बारिश होने की संभावना है।
जयपुर शहर के लिए अगले 7 दिन के मौसम का पूर्वानुमान
13 फरवरी- आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहने की संभावना।
14 फरवरी- आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने की उम्मीद।
15 फरवरी- आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहने की संभावना।
16 फरवरी- राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रह सकता है।
17 फरवरी- जयपुर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
18 फरवरी- राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रह सकता है।
19 फरवरी- जयपुर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ बादल गरजने या बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री तक जा सकता है।