Notification Icon
Hindi Newsराजस्थान न्यूज़Haryana Elections List of star campaigners of Congress released

हरियाणा चुनाव के लिए अशोक गहलोत- सचिन पायलट स्टार प्रचारक, लिस्ट जारी

  • हरियाणा चुनाव के लिए कांग्रेस के 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। सूची में अशोक गहलोत और सचिन पायलट को जगह मिली है।

Prem Narayan Meena लाइव हिन्दुस्तानFri, 13 Sep 2024 08:12 AM
share Share

हरियाणा चुनाव के लिए कांग्रेस के 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। सूची में अशोक गहलोत और सचिन पायलट को जगह मिली है। हिमाचल प्रदेश से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा भी स्टार प्रचारक बनाए गए हैं। PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा को बनाया स्टार प्रचारक बनाया है।मल्लिकार्जुन खड़गे, जय प्रकाश, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, दीपक बावरिया, उदय भान, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सुखविंदर सिंह सुक्खू,अजय माकन, कुमारी शैलजा, चौधरी बीरेंद्र सिंह, रणदीप सिंह, सुरजेवाला, आनंद शर्मा, अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, चरणजीत सिंह चन्नी है।

सचिन पायलट, पवन खेड़ा, सतपाल ब्रह्मचारी, राजीव शुक्ला, इमरान प्रतापगढ़ी, राज बब्बर,कन्हैया कुमार, गोविंद सिंह डोटासरा, देवेंद्र यादव, सुप्रिया नाटे, कैप्टन अजय सिंह यादव, अलका लांबा, राजेश लिलोठिया, उदित राम, कर्नल रोहित चौधरी, बजरंग पुनिया,विनेश फोगाट,अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, श्रीनिवास बीवी, प्रताप सिंह बाजवा, फूल सिंह बरैया,दीपेंद्र सिंह हुड्डा और सुभाष बत्रा का नाम शामिल है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित 40 प्रमुख नेताओं को इसमें शामिल किया गया है।

 

 

 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें