Hindi Newsराजस्थान न्यूज़BJP made Vasundhara Raje star campaigner in Haryana elections

वसुंधरा राजे हरियाणा चुनाव में प्रचार करने जाएंगीं? बीजेपी ने बनाया स्टार प्रचारक

  • राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को बीजेपी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक बनाया है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि राजे चुनाव में प्रचार करेंगी या फिर दूरी बनाए रखेंगी।

Prem Narayan Meena लाइव हिन्दुस्तानFri, 13 Sep 2024 08:57 AM
share Share
Follow Us on
वसुंधरा राजे हरियाणा चुनाव में प्रचार करने जाएंगीं? बीजेपी ने बनाया स्टार प्रचारक

राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को बीजेपी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक बनाया है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि राजे चुनाव में प्रचार करेंगी या फिर दूरी बनाए रखेंगी। राजस्थान विधानसभा चुनाव में राजे ने चुनिंदा विधानसभा क्षेत्रों में ही प्रचार किया था। ऐसे में बड़ा सवाल है कि राजे हरियाणा विधानसभा में चुनाव प्रचार करने जाएंगी या नहीं। उल्लेखनीय है कि राजस्थान का सीएम नहीं बनाए जाने से राजे समर्थक नाराज है। वसुंधरा राजे पार्टी कार्यक्रमों में कम ही दिखाई देती है। राजे ने खुद को धार्मिक कार्यक्रमों तक ही सीमित कर रखा है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है. 40 स्टार प्रचारकों की सूची भाजपा ने जारी की है। स्टार प्रचारकों में सीएम भजनलाल शर्मा का भी नाम शामिल है। इसके अलावा नरेंद्र मोदी,जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, नायब सिंह सैनी, मनोहर लाल खट्टर, शिवराज सिंह चौहान, धर्मेंद्र प्रधान, योगी आदित्यनाथ, सतीश पूनिया, पीयूष गोयल, अर्जुन मेघवाल, पुष्कर सिंह धामी, हेमंत बिस्वा सरमा, वसुंधरा राजे का नाम है। स्मृति ईरानी, जयराम ठाकुर, रवनीत सिंह बिट्टू, अनुराग ठाकुर, दीया कुमारी, हेमा मालिनी, मनोज तिवारी, संजीव बालियान, कुलदीप बिश्नोई, बबीता फोगाट का नाम भी स्टार प्रचारकों में है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें