Hindi Newsराजस्थान न्यूज़ashok Gehlot said Rahul Gandhi would have became india prime minister in 2009 manmohan singh told

राहुल गांधी चाहते तो 2009 में PM बन जाते,मनमोहन सिंह ने कहा था:अशोक गहलोत

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक किस्सा सुनाया। उन्होंने दावा किया कि साल 2009 में अगर राहुल गांधी चाहते तो देश के प्रधानमंत्री बन सकते थे। गहलोत ने कहा कि यह बात तब मनमोहन सिंह ने कही थी।

Utkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, जयपुरMon, 28 April 2025 02:01 PM
share Share
Follow Us on
राहुल गांधी चाहते तो 2009 में PM बन जाते,मनमोहन सिंह ने कहा था:अशोक गहलोत

कांग्रेस आज जयपुर में संविधान बचाओ रैली कर रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे,महासचिव केसी वेणुगोपाल,अशोक गहलोत,सचिन पायलयट समेत कई दिग्गज मंच पर हैं। इस बीच राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक किस्सा सुनाया। उन्होंने दावा किया कि साल 2009 में अगर राहुल गांधी चाहते तो देश के प्रधानमंत्री बन सकते थे। गहलोत ने कहा कि यह बात तब मनमोहन सिंह ने कही थी।

जयपुर में आयोजित संविधान बचाओ रैली में बोलते हुए अशोक गहलोत ने बताया कि अगर राहुल गांधी 2009 में चाहते तो पीएम बन जाते। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बताया था। इस परिवार का कोई व्यक्ति बीते 35 साल से किसी सरकारी पद पर नहीं बैठा। मनमोहन सिंह ने राहुल गांधी को पीएम के लिए मना करने के बाद मंत्री पद का भी ऑफर दिया था,लेकिन राहुल ने नहीं लिया। गहलोत ने आगे कहा कि खुद सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री पद को ठुकराकर मनमोहन सिंह को इस पद के लिए योग्य पाया।

अशोक गहलोत नेशनल हेरल्ड मामले में सोनिया-राहुल पर ईडी की चार्जशीट के बहाने केंद्र पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज संविधान खतरे में है। हम लोग लंबे समय से सुनते आ रहे हैं चाहे वो संसद के अंदर हो या बाहर,संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। कांग्रेस का मजबूत होना और उसे मजबूत करन हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। ईडी-सीबीआई और इनकम टैक्स पर लगातार दबाव है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें