Hindi Newsगैलरीमनोरंजनकरीना कपूर की ये क्राइम थ्रिलर फिल्में OTT पर हैं मौजूद, सस्पेंस देख आ जाएगा मजा

करीना कपूर की ये क्राइम थ्रिलर फिल्में OTT पर हैं मौजूद, सस्पेंस देख आ जाएगा मजा

  • करीना कपूर खान को फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल पूरे हो गए हैं। अपने करियर में करीना कपूर खान ने रोमांटिक से लेकर कई क्राइम थ्रिलर फिल्मों में काम किया। आज हम आपको करीना कपूर की बेस्ट क्राइम थ्रिलर फिल्मों के बारे में बता रहे हैं।

Harshita PandeyThu, 19 Sep 2024 08:24 AM
1/7

'द बकिंघम मर्डर्स'

सिनेमाघरों में करीना कपूर की फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' रिलीज हुई है। फिल्म में करीना कपूर एक ऐसे जासूस की भूमिका में नजर आ रही हैं जिनके बच्चे की मौत हो चुकी है। करीना फिल्म में एक दूसरे बच्चे की मौत की गुत्थी सुलझाती नजर आ रही हैं।

2/7

करीना कपूर की 5 क्राइम थ्रिलर फिल्में

यह पहली बार नहीं है जब करीना कपूर किसी क्राइम थ्रिलर फिल्म में नजर आई हैं। आज हम आपको करीना कपूर की 5 ऐसी क्राइम थ्रिलर फिल्मों के बारे मे बता रहे हैं जिन्हें आप इस वीकेंड घर बैठे-बैठे ओटीटी पर देख सकते हैं।

3/7

तलाश: द आंसर लाइज विदिन

साल 2012 में रिलीज हुई इस फिल्म में आमिर खान, रानी मुखर्जी और करीना कपूर नजर आई थीं। यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। आमिर खान इस फिल्म में पुलिसवाले की भूमिका निभाते हैं। आमिर खान केस सॉल्व करते-करते करीना कपूर के किरदार से मिलते हैं। फिल्म खत्म होते-होते आपके मन में करीना के किरदार से जुड़े कई सवाल घूमेंगे। आप इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

4/7

एजेंट विनोद

यह फिल्म भी साल 2012 में रिलीज हुई थी। फिल्म में करीना कपूर के साथ सैफ अली खान नजर आए थे। यह एक जासूसी फिल्म है। फिल्म में सैफ अली खान एक रॉ एजेंट की भूमिका में नजर आए हैं। वहीं, करीना कपूर ने फिल्म में आईएसआई एजेंट इरम परवीन बिलाल / रूबी मेंडेस का रोल निभाया है। इस फिल्म को आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।

5/7

अजनबी

यह फिल्म साल 2001 में रिलीज हुई थी। फिल्म में करीना कपूर, बॉबी देओल, अक्षय कुमार और बिपाशा बसु नजर आई थीं। फिल्म में दो पड़ोसियों की कहानी दिखाई गई है। अक्षय कुमार की पत्नी बिपाशा की हत्या हो जाती है और आरोप लगता है बॉबी देओल पर। फिल्म के आखिर तक आपको कातिल का अंदाजा तक नहीं हो पाएगा, लेकिन जब राज खुलता है तो सबके होश उड़ जाते हैं। इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

6/7

जाने जान

करीना कपूर की यह फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में करीना कपूर के साथ जयदीप अहलावत और विजय वर्मा नजर आए हैं। अगर आपको क्राइम थ्रिलर फिल्में पसंद हैं तो आपको यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए।

7/7

ऐतराज

यह फिल्म साल 2004 में रिलीज हुई थी। फिल्म में करीना कपूर के साथ प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार नजर आए थे। फिल्म की कहानी कुछ इस तरह है कि अक्षय कुमार की एक्स गर्लफ्रेंड उनपर रेप का आरोप लगाती हैं। करीना कपूर जिन्होंने फिल्म में अक्षय कुमार की पत्नी का किरदार निभाया है, वो अपने पति को न्याय दिलाने के लिए कोर्ट केस लगती है। फिल्म में आपको कोर्टरूम ड्रामा भी देखने को मिलेगा। फिल्म को आप जी5 पर देख सकते हैं।