Hindi Newsफोटोमनोरंजनये हैं कंगना रनौत की 10 सबसे ज्यादा IMDb रेटिंग वाली फिल्में, 'तनु वेड्स मनु' नहीं ये मूवी हैं नंबर 1

ये हैं कंगना रनौत की 10 सबसे ज्यादा IMDb रेटिंग वाली फिल्में, 'तनु वेड्स मनु' नहीं ये मूवी हैं नंबर 1

  • आज हम आपको कंगना रनौत की टॉप 10 IMDb (इंटरनेट मूवी डेटाबेस) फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए देखते हैं कौन सी मूवी है टॉप पर और कौन सी लास्ट में।

Priti KushwahaSun, 23 March 2025 11:09 PM
1/11

कंगना रनौत

बॉलीवुड क्वीन यानी  कंगना रनौत आज एक्टिंग ही नहीं बल्कि राजनीति में भी अपना परचम लहरा रही हैं। कंगना ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं और अवॉर्ड्स अपने नाम किए। आज हम आपको कंगना रनौत की टॉप 10 IMDb (इंटरनेट मूवी डेटाबेस) फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए देखते हैं कौन सी मूवी है टॉप पर और कौन सी लास्ट में।

2/11

क्वीन

कंगना रनौत की फिल्म क्वीन साल 2013 में रिलीज हुई थी। इस मूवी में राजकुमार राव अहम  किरदार में थे। इसकी IMDb रेटिंग 8.1 है।

3/11

तनु वेड्स मनु रिटर्न्स

कंगना की फिल्म तनु वेड्स मनु रिटर्न्स साल 2015 में आई थी। इस मूवी में एक बार फिर से कंगना और आर माधवन की जोड़ी ने धमाल मचा दिया था। इसकी IMDb रेटिंग 7.6 है।

4/11

वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई

साल 2010 में आई कंगना की वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई में उनकी एक्टिंग ने कमाल कर दिया था। इस फिल्म में कंगना के अलावा इमरान हाशमी और अजय देवगन लीड रोल में थे। इसकी IMDb रेटिंग  7.4 है।

5/11

लाइफ इन ए मेट्रो

मल्टीस्टारर मूवी लाइफ इन ए मेट्रो में उनके अलावा शिल्पा शेट्टी, कोंकणा सेन शर्मा, शरमन जोशी जैसे सितारे थे। साल 2007 में रिलीज हुई इस मूवी को IMDb पर 7.4 रेटिंग मिली है।

6/11

गैंगस्टर

कंगना की गैंगस्टर साल 2006 में आई थी। इस मूवी में कंगना के अलावा इमरान हाशमी और  शाईनी आहूजा अहम  किरदार में थे। इसकी IMDb रेटिंग 7.2 है।

7/11

फैशन

फिल्म फैशन साल 2008 में रिलीज हुई थी। इसमें कंगना  के अलावा, प्रियंका चोपड़ और मधु गोडसे अहम रोल में थीं। इसकी IMDb रेटिंग  6.9 है।

8/11

पंगा

साल 2020 में आई पंगा में कंगना की एक्टिंग की खूब तारीफ हुई है। इसकी IMDb रेटिंग 6.8 है।

9/11

तनु वेड्स मनु

कंगना और आर माधवन की तनु वेड्स मनु साल 2011 में आई थी। इसकी IMDb रेटिंग 6.8 है।

10/11

वो लम्हे

कंगना की  वो लम्हे साल 2006 में रिलीज हुई थी। इसकी IMDb रेटिंग  6.5 है।

11/11

मणिकर्णिका

मणिकर्णिका में कंगना ने झांसी की रानी की भूमिका निभाई थी। साल 2019 में आई इस मूवी की  IMDb रेटिंग 6.4 है।