बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। करीना की कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है। यही नहीं उन्हें IMDb पर भी बेहतरीन रेटिंग मिली है। आज हम आपको करीना की 10 बेस्ट आईएमडीबी रेटिंग वाली फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।
साल 2016 में रिलीज हुई उड़ता पंजाब में करीना कपूर, शाहिद कपूर और दिलजीत दोसांझ लीड रोल में थे। इसे IMDb पर 7.7 रेटिंग मिली है।
बजरंगी भाईजान में करीना कपूर और सलमान खान मुख्य भूमिका में थे। साल 2015 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। इसे IMDb पर 8.1 रेटिंग मिली है।
इसमें करीना कपूर, अजय देवगन, सैफ अली खान, विवेक ओबेरॉय जैसे कई बड़े कलाकार थे। IMDb पर इसे 8.0 रेटिंग मिली है।
इस फिल्म में करीना कपूर और शाहिद कपूर की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसे IMDb पर 7.9 रेटिंग मिली है।
करीना कपूर की यह फिल्म साल 2009 में रिलीज हुई थी। फिल्म में आमिर खान, शरमन जोशी, आर माधव और बोमन ईरानी लीड रोल में थे। इस फिल्म चीन में भी दर्शकों को खूब प्यार मिला था और ये वहां पर हिट रही थी। इसे IMDb पर 8.4 रेटिंग मिली है।
इस फिल्म में करीना के साथ शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, ऋतिक रोशन और काजोल मुख्य भूमिका में थे। इसे IMDb पर 7.4 रेटिंग मिली है।
इस फिल्म में इरफान खान के साथ करीना न स्क्रीन शेयर किया था। इनके अलावा मूवी में दीपक डोबरियाल और राधिका मदान भी अहम किरदार में थे। इसे IMDb पर 7.2 रेटिंग मिली है।
ल 2004 में आई युवा में करीना कपूर के साथ अभिषेक बच्चन, अजय देवगन, विवेक ओबेरॉय, रानी मुखर्जी, ईशा देओल और सोनू सूद जैसे कलाकार थे। इसे IMDb पर 7.3 रेटिंग मिली है।
हलचल करीना कपूर की बेस्ट कॉमेडी फिल्मों से एक है। इसमें उनके अलावा अक्षय खन्ना, सुनील शेट्टी, परेश रावल, अमरीश पुरी, शक्ति कपूर और अरशद वारसी जैसे कलाकार थे। इसे IMDb पर 7.1 रेटिंग मिली है।
साल 2012 में आई इस फिल्म में आमिर खान, करीना कपूर और रानी मुखर्जी मुख्य भूमिका में थे। इसे IMDb पर 7.3 रेटिंग मिली है।