6 Bollywood movies based on Mahesh bhatt real life in woh lamhe and arth check how many have you seen महेश भट्ट की असल जिंदगी से प्रेरित हैं ये 6 बॉलीवुड फिल्में, दिखा चुके हैं अपने ही अवैध संबंध की कहानी
Hindi Newsफोटोमनोरंजनमहेश भट्ट की असल जिंदगी से प्रेरित हैं ये 6 बॉलीवुड फिल्में, दिखा चुके हैं अपने ही अवैध संबंध की कहानी

महेश भट्ट की असल जिंदगी से प्रेरित हैं ये 6 बॉलीवुड फिल्में, दिखा चुके हैं अपने ही अवैध संबंध की कहानी

महेश भट्ट ने अपनी पत्नी, मां, बेटी और गर्लफ्रेंड सबसे अपने रिश्तों का कुछ न कुछ हिस्सा पर्दे पर दिखाया है। यहां हैं 6 फिल्में जो महेश भट्ट की रियल लाइफ से किसी न किसी तरह से प्रेरित हैं। चेक करें क्या देखते वक्त आपको यह बात पता थी?

Kajal SharmaMon, 28 April 2025 03:24 PM
1/7

जब महेश भट्ट ने पर्दे पर दिखाई अपनी जिंदगी

महेश भट्ट अपनी जिंदगी के बारे में हमेशा खुलकर बात करते हैं। उन्होंने अपनी लाइफ में जो देखा उसे पर्दे पर उतारने की कोशिश नहीं। उनकी एक नहीं बल्कि 6 फिल्में हैं जो महेश भट्ट की जिंदगी से ली गई हैं। यहां चेक करें आपने इनमें से कितनी मूवीज देखी हैं?

2/7

अर्थ

1982 में आई यह फिल्म महेश भट्ट की जिंदगी का टर्निंग पॉइंट थी। मूवी सुपरहिट थी। मूवी में उन्होंने अपनी पहली शादी में आईं दिक्कतें और परवीन बाबी के साथ अपने एक्सट्रा मैरिटल अफेयर की कहानी दिखाई है। अर्थ में लीड एक्टर कुलभूषण खरबंदा हैं। कहा जाता है कि वह महेश भट्ट के रोल में हैं। यह फिल्म सेमी ऑटोबायोग्राफी थी।

3/7

डैडी

1989 में आई फिल्म डैडी एक शराबी पिता और उसकी बेटी की कहानी है। यह भी महेश भट्ट की जिंदगी से प्रेरित है। इसमें पूजा भट्ट बेटी बनी हैं और पिता का रोल अनुपम खेर ने निभाया है।

4/7

आशिकी

आशिकी फिल्म की कहानी भी महेश भट्ट और उनकी पहली पत्नी लॉरेन भट्ट की लव स्टोरी पर थोड़ी-बहुत आधारित है। लॉरेन पूजा भट्ट की मां थीं। फिल्म 1990 में आई थी।

5/7

जख्म

1998 में रिलीज हुई फिल्म महेश भट्ट के बचपन की यादों पर बेस्ड है। उनकी मां मुस्लिम थीं। हिंदू से प्यार करने पर उन्हें काफी कुछ सहना पड़ा। जख्म भी एक मां के संघर्ष की कहानी है जिसने दूसरे धर्म के शख्स से शादी की थी।

6/7

वो लमहे

साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म वो लमहे के डायरेक्टर मोहित सूरी थे। फिल्म लिखी और प्रोड्यूस महेश भट्ट ने की थी। यह फिल्म महेश की जिंदगी के उस फेज की है जब शादीशुदा महेश की गर्लफ्रेंड परबीन बाबी स्किट्सफ्रीनिया से जूझ रही थीं।

7/7

हमारी अधूरी कहानी

हमारी अधूरी कहानी फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी। यह महेश भट्ट के पिता नानाभाई भट्ट, मां शिरीन और सौतेली मां हेमलता भट्ट की कहानी से प्रेरित है।