Horoscope Numerology 21 March 2025: राशिफल की तरह ही अंक ज्योतिष की मदद से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। अंक शास्त्र के अनुसार, अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। उदाहरण के तौर पर महीने के 7, 16 और 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होगा। जानें, कल 1-9 मूलांक वालों का दिन कैसा रहेगा, पढें अंक राशिफल…
मूलांक 1 वालों का आज आपका भाग्य साथ देगा। चाहे काम हो या निजी जिंदगी। आपको ऐसा लगेगा है कि सब कुछ आपके लिए तैयार है। अगर आपका शेड्यूल बिजी है, तो बेकार की देरी से बचने के लिए इस पर काम करें। आर्थिक रूप से आज का दिन अच्छा है। शुभ रंग आपके लिए नीला है और शुभ अंक 7 है।
मूलांक 2 वालों के लिए आज का दिन बड़े फैसले लेने का है। आज आपको किसी जानने वाले से शुभ समाचार मिल सकता है। वाद-विवाद में उलझने की बजाए अपना ध्यान खुद की ओर दें। मानसिक स्पष्टता को प्राथमिकता दें, जब समय सही होगा, तो आप किसी भी चुनौती को नए दृष्टिकोण से देखने में सक्षम होंगे। शुभ रंग लाल है और शुभ अंक 1 है।
मूलांक 3 वालों को आज अगर कुछ सही नहीं लगता है, तो अपने मन की सुनें। चाहे वह नौकरी हो, दोस्ती हो या निजी जिंदगी से जुड़ा कोई फैसला हो। उन भावनाओं को नजरंदाज करने से केवल नाराजगी ही बढ़ेगी, इसलिए उन्हें अभी स्वीकार करें और बदलाव की दिशा में छोटे कदम उठाएं। शुभ रंग पीला है और शुभ अंक 8 है।
मूलांक 4 वालों को आज महसूस हो सकता है कि आपको तरक्की मिल सकती है। आज कुछ नया सीखने के लिए तैयार रहें। अपने काम पर फोकस बनाकर रखें। आर्थिक रूप से आपका पक्ष मजबूत होगा। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। शुभ रंग नारंगी है और शुभ अंक 4 है।
मूलांक 5 वालों की आज नई शुरुआत हो सकती है। आपकी लव लाइफ रोमांचक रहने वाली है। चाहे वह कोई नया प्रोजेक्ट हो, अवसर हो या आपके जीवन का कोई अध्याय हो, इसे पूरी तरह से स्वीकार करें। अगर आपको मौका मिलता है, तो अपने सौभाग्य को आगे बढ़ाएं। शुभ रंग भूरा है और शुभ अंक 6 है।
मूलांक 6 वालों का आज किसी से वाद-विवाद हो सकता है, इसलिए बचकर पार करें। अपने आप को बेकार के विवाद में न फंसने दें। अगर तनाव बढ़े तो उन चीजों में शामिल हों जिसमें आपको खुशी मिलती है। कठिन परिस्थितियों से निपटने के दौरान मदद मांगना ठीक है, उन लोगों पर निर्भर रहें जो आपका सपोर्ट करते हैं। शुभ रंग आसमानी है और शुभ अंक 9 है।
मूलांक 7 वालों का आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपका दिमाग तेज है। इस एनर्जी का उपयोग उस विषय का पता लगाने के लिए करें जिसे आप बेहतर ढंग से समझना चाहते हैं। आर्थिक रूप से आपका समय चल रहा है। किसी बड़ी परेशानी से बाहर निकल सकते हैं। शुभ रंग सफेद और शुभ अंक 2 है।
मूलांक 8 वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आप किसी प्रिय व्यक्ति के साथ नजदीकियां बढ़ा सकते हैं। आर्थिक उतार-चढ़ाव के बाद राहत की सांस लेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय मिलेंगे। अपने दिल की बात शेयर करने से न पीछे हटें। कार्यस्थल पर आपको कड़ी मेहनत का इनाम मिल सकता है। शुभ रंग भूरा और शुभ अंक 1 है।
आज आपको ऑफिस में कोई नई जिम्मेदारी या भूमिका मिल सकती है। कोई मित्र या सहकर्मी मदद करने के अवसर की तलाश में हो सकता है । आज पर्सनल लाइफ व प्रोफेशनल लाइफ में बैलेंस जरूरी है। धन से जुड़ा मामला हल हो सकता है। करियर में उतार-चढ़ाव मिल सकता है। शुभ रंग लाल और शुभ अंक 7 है।