Hindi Newsगैलरीपंचांग-पुराणFengShui: बेडरूम की नेगेटिव एनर्जी कैसे करें कम?

FengShui: बेडरूम की नेगेटिव एनर्जी कैसे करें कम?

  • FengShui tips : ज्यादातर समय हम अपने बेडरूम में बिताते हैं। बेडरूम की नेगेटिव एनर्जी शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रभावित कर सकती है। जानें,  बेडरूम की नेगेटिव एनर्जी कैसे कम कर सकते हैं-

Shrishti ChaubeySun, 19 Jan 2025 11:22 PM
1/9

बेडरूम की नेगेटिव एनर्जी कैसे करें कम?

फेंग शुई चीनी वास्तु शास्त्र है। घर के किसी भी कोने में नेगेटिव एनर्जी मौजूद हो तो उसका प्रभाव जीवन पर भी देखने को मिलता है। ज्यादातर समय हम अपने बेडरूम में बिताते हैं। बेडरूम की नेगेटिव एनर्जी शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रभावित कर सकती है। फेंग शुई विद्या में कई उपाय बताए गए हैं, जिनकी मदद से न केवल आप अपने बेडरूम को एस्थेटिक लुक दे सकते हैं बल्कि नेगेटिव एनर्जी का प्रभाव भी कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं फेंग शुई शास्त्र के अनुसार, बेडरूम की नेगेटिव एनर्जी कैसे कम कर सकते हैं-

2/9

 बंद घड़ी

कभी भी दीवारों पर बंद घड़ी नहीं लगानी चाहिए। खासतौर पर सुबह उठने के बाद बंद घड़ी देखने से आपके भाग्य के दरवाजे पर भी ताल लग सकता है। घर के किसी भी कोने में बंद घड़ी रखना शुभ नहीं माना जाता है।

3/9

किस दिशा में होना चाहिए?

बेडरूम को हमेशा उत्तर या उत्तर पश्चिम दिशा में ही बनवाना चाहिए। ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच का बंद स्ट्रांग होता है।

4/9

मुरझाए पौधे

घर में मुरझाए पौधे रखना शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, बेडरूम में सूखे हुए कां टेदार पौधे नहीं रखना चाहिए। इससे घर में नेगेटिव एनर्जी प्रवेश करती है।

5/9

तस्वीरें

ज्यादातर लोग अपने बेडरूम को एस्थेटिक लुक देने के लिए तस्वीरें लगाते हैं। बेडरूम में युद्ध की तस्वीर लगाने से पति-पत्नी के बीच झगड़ा बढ़ सकता है। वहीं, उदास चेहरे वाली तस्वीर भी बेडरूम में नहीं लगानी चाहिए। इससे नेगेटिव एनर्जी बढ़ती है।

6/9

बेड की दिशा

बेडरूम में सही दिशा में बेड होना जरूरी है। सोते समय सिर दक्षिण या पूर्वी दिशा में होना अच्छा माना जाता है।

7/9

रंगो का इस्तेमाल

फेंग शुई शास्त्र के अनुसार, बेडरूम में हल्के रंगों का इस्तेमाल करना शुभ माना जाता है। वहीं, लाल या काले रंग का इस्तेमाल बेडरूम में करने से पति-पत्नी के बीच वाद-विवाद की स्थिति बढ़ सकती है।

8/9

पानी का फाउंटेन

फेंग शुई शास्त्र के अनुसार, बेडरूम में पानी का फव्वारा या फाउंटेन रखना शुभ नहीं माना जाता है।

9/9

आइना 

बेडरूम में बेड के सामने आइना रखना शुभ नहीं माना जाता है। कहते हैं सोते समय आइने में परछाई नहीं दिखनी चाहिए। डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।