Hindi Newsएनसीआर न्यूज़Two Brazilian women were caught at Delhi airport, 172 capsules worth Rs 26 crores were found in their stomachs

दिल्ली एयरपोर्ट पर ब्राजील की दो महिलाएं दबोची गईं; पेट से निकले 26 करोड़ के 172 कैप्सूल!

  • दोनों महिलाएं ब्राजील के साओ पाउलो से फ्रांस के पेरिस होते हुए इंडिया आई थीं। कस्टम डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने बताया कि दोनों महिलाएं एक ही फ्लाइट से आई थीं।

Ratan Gupta पीटीआई, नई दिल्लीThu, 13 Feb 2025 05:59 PM
share Share
Follow Us on
दिल्ली एयरपोर्ट पर ब्राजील की दो महिलाएं दबोची गईं; पेट से निकले 26 करोड़ के 172 कैप्सूल!

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दो विदेशी महिलाओं को 26 करोड़ की कोकेन तस्करी करते हुए पकड़ा गया। दोनों महिलाएं ब्राजील की रहने वाली हैं। दोनों महिलाएं ब्राजील के साओ पाउलो से फ्रांस के पेरिस होते हुए आई हैं। कस्टम डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने बताया कि एक ही फ्लाइट से आए दो यात्रियों ने कैप्सूल खाकर नशीले पदार्थ छिपाया था। ये लोग दक्षिण अमेरिका से यूरोप होते हुए भारत में इन नशीले पदार्थ की तस्करी करने आ रहे थे।

कस्टम डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने बताया कि दोनों को 25 जनवरी को ब्राजील के साओ पाउलो से फ्रांस के पेरिस होते हुए आते समय रोका गया। पूछताछ की गई तो महिलाओं ने अपने साथ नशीले पदार्थ से भरे कैप्सूल होने की बात कबूली। जब उनकी तलाशी ली गई तो पता चला कि इन महिलाओं ने नशीले पदार्थ से भरे कैप्सूल को निगला हुआ है।

ये भी पढ़ें:क्या दिल्ली मेट्रो का किराया बढ़ने वाला है? DMRC ने वायरल खबर का पूरा सच बताया

इनमें से एक महिला के शरीर से 79 कैप्सूल निकले। टर्मिनल-3 के आगमन हॉल में हवाई अड्डे के शौचालय में जांच-पड़ताल की गई और उसके शरीर से इतने कैप्सूल निकले। जब कैप्सूल को खोला गया तो उसमें से 11.52 करोड़ रुपये की कीमत का 768 ग्राम कोकीन बरामद हुआ। कस्टम विभाग ने बताया कि कोकीन जब्त कर ली गई है और महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दूसरी महिला के शरीर से 93 कैप्सूल निकले। टर्मिनल-3 के आगमन हॉल में एयरपोर्ट के प्रिवेंटिव रूम के टॉयलेट में और अस्पताल में दूसरी महिला के शरीर से भी कैप्सूल निकले। इसमें 959 ग्राम कोकीन थी। इसकी कीमत 14.39 करोड़ रुपये थी। विभाग ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि दोनों आरोपियों के पास से 172 कैप्सूल में कुल 1.72 किलोग्राम कोकीन जब्त की गई, जिसकी कीमत 25.91 करोड़ रुपये है। अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:देश में चुनाव अब निष्पक्ष नहीं; दिल्ली में केजरीवाल से मिलने के बाद आदित्य ठाकरे
अगला लेखऐप पर पढ़ें