Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़temperature fall in delhi by five degrees imd weather update 19 september rain alert when monsoon return

दिल्ली में बारिश ने गिराया पांच डिग्री पारा, आज भी बादल रहेंगे मेहरबान; किस दिन होगी मानसून की वापसी

  • मौसम विभाग के अनुसार, 25-35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवा चल सकती है। अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Devesh Mishra हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 19 Sep 2024 12:30 AM
share Share

दिल्ली में बुधवार को दिनभर बादल छाए रहे और कई स्थानों पर बारिश हुई। इस वजह से अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान बौछारें या हल्की बारिश की संभावना जताई है। वहीं माना जा रहा है कि दिल्ली से मॉनसून की वापसी 22 या 23 सितंबर के बाद हो सकती है।

चलेंगी 35 KM की स्पीड से हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार, 25-35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवा चल सकती है। अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। पिछले 24 घंटों में दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर बारिश दर्ज की गई है। पालम में 6.0 मिलीमीटर, लोधी रोड पर 5.5, रिज क्षेत्र में 3.4 और आयानगर में 6.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। सफदरजंग मानक केंद्र में 5.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। बुधवार को अधिकतम आर्द्रता 100 फीसदी दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम आर्द्रता 69 फीसदी रही।

चार निम्न दबाव के क्षेत्र बनने से हुई अधिक बारिश

मौसम निगरानी संस्था स्काईमेट के विज्ञानी महेश पालावत बताते हैं कि इस बार सितंबर में हुई मानसूनी बारिश चार निम्न दबाव व गहरे निम्न दबाव के कारण हुई है। इस बार मानसून सीजन में कई दबाव क्षेत्र पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक निम्न हवा का दबाव क्षेत्र बना साथ में पश्चिमी विक्षोभ आए और मानसून रेखा भी दिल्ली के करीब से गुजर रही थी, जिसके कारण अधिक बारिश हुई है।

इस महीने 13 दिन जमकर बरसे बादल

राजधानी में इस महीने बादल जमकर बरसे। 18 में 13 दिन बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 56.7 मिलीमीटर बारिश 14 सितंबर को हुई थी। दिल्ली में मानसून ने इस बार एक हजार मिलीमीटर बारिश का आंकड़ा पार कर लिया है। सफदरजंग मौसम केंद्र में इस बार अब तक सामान्य से लगभग 60 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है।

किस दिन होगी मॉनसून की वापसी

इससे पहले वर्ष 2021 में मानसून के सीजन में इससे ज्यादा बारिश हुई थी। अभी मानसून के जाने में लगभग एक सप्ताह का समय और बचा हुआ है। माना जा रहा है कि दिल्ली से मानसून की वापसी 22 या 23 सितंबर के बाद हो सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें