Hindi Newsएनसीआर न्यूज़Release of Bageshwar Dham Baba book Sanatan Dharma Kya Hai bjp leader Manoj Tiwari was also there

बागेश्वर धाम बाबा की किताब 'सनातन धर्म क्या है' का विमोचन, मनोज तिवारी भी रहे मौजूद

शनिवार को दिल्ली में इस किताब का विमोचन हुआ। इस दौरान भाजपा सांसद मनोज तिवारी और सुधांशु त्रिवेदी और स्वामी चिदानंद सरस्वती मौजूद रहे। किताब का नाम 'सनातन धर्म क्या है'।

Swati Kumari लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 3 Feb 2024 05:35 PM
share Share

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सनातन को लेकर एक पुस्तक लिखी है।  शनिवार को दिल्ली में इस किताब का विमोचन हुआ। दिल्ली के कांस्टीट्यूशनल क्लब ऑफ़ इंडिया में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने मंच से इस पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक विमोचन के इस कार्यक्रम में परमार्थ निकेतन के संत चिन्मयानन्द जी, राज्यसभा सांसद व भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी, दिल्ली बीजेपी पूर्व अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी व बीजेपी नेता नीलकांत बक्शी मौजूद रहे।

किताब का नाम 'सनातन धर्म क्या है'। बताया जा रहा है कि इस पुस्तक को लिखने में लगभग दो साल लग गए हैं। कार्यक्रम में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बागेश्वर पीठाधीश्वर ने कहा कि यह किताब कोयंबटूर के 5 दिन के एकांतवास में लिखी गई है और वह देश भर में हो रही लव जिहाद जैसी घटनाओं से आहत थे इसलिए यह किताब लिखने का उनके मन में विचार आया...बाबा बागेश्वर ने कहा कि सनातन धर्म के सब हैं और सनातन धर्म सबका है क्योंकि अकेले सनातन धर्म में भगवान कृष्ण ने कहा है कि मैं ईश्वर हूं बाकी किसी मत या संप्रदाय के प्रमुख ने अपने को या तो ईश्वर का दूत कहा है या फिर ईश्वर का पुत्र..बाबा बागेश्वर ने दावा किया कि उनके द्वारा लिखित पुस्तक पढ़ने के बाद सनातन धर्म के लाखों विरोधियों के बीच आप ललकार कर बता पाएंगे कि हमारे धर्म में यह विशेषताएं हैं ऐसे में यह पुस्तक अवश्य पढ़ी जानी चाहिए।

 

बाबा बागेश्वर धाम वाले धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री दिल्ली के भजनपुरा में राम कथा कही। दो फरवरी को बाबा बागेश्वर धाम का दिव्य दरबार लगाया गया। कथा से एक दिन पहले दिन महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हनुमंत कथा का पाठ किया। छठी मैया और मृदुल फाउंडेशन के सहयोग से पूर्वी दिल्ली में इसका आयोजन किया गया है।

बाबा बागेश्वर धाम वाले धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री 4 फरवरी तक रोज दिल्ली के भजनपुरा क्षेत्र में स्थित करतारनगर में चौथा पुस्ता के पास होगी। कथा के लिए लगाए गए पंडाल में 70 हजार भक्तों के एक साथ बैठने की व्यवस्था की गई है। कथा करने के लिए बाबा बागेश्वर धाम वाले धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री दिल्ली में हैं।

बता दें कि बाबा बागेश्वर धाम वाले धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की कथा में सबसे महत्वपूर्ण आकर्षण बाबा के दिव्य दरबार का होता है। दिल्ली के भजनपुरा में शुरू हुई बाबा बागेश्वर धाम की कथा में दो फरवरी को दिव्य दरबार लगाया गया। दिव्य दरबार के दिन बाबा बागेश्वर धाम वाले धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री भक्तों के पर्चे निकालकर उनकी समस्याओं का समाधान करते हैं। बताया जाता है कि एक कथा के आयोजन के लिए बाबा बागेश्वर धाम वाले धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री 21 लाख रूपये फीस के रूप में वसूल करते हैं। कथा के लिए ली जाने वाली 21 लाख रूपए की फीस बाबा बागेश्वर धाम वाले धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री दक्षिणा का नाम देते हैं।


 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें