Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़Kumar Vishwas reaction on Arvind Kejriwal arrest what did he said

तस फल चखा; केजरीवाल की गिरफ्तारी पर क्या बोले पुराने साथी कुमार विश्वास

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और कवि, कुमार विश्वास का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने क्या कहा है।

Mohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, दिल्लीThu, 21 March 2024 04:57 PM
share Share

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और कवि, कुमार विश्वास का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने रामचरित मानस की दो लाइन पोस्ट करते हुए रिएक्शन दिया है। कुमार विश्वास ने गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित रामचरित मानस की पंक्तियां सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। उन्होंने 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा, "कर्म प्रधान विश्व रचि राखा। जो जस करहि सो तस फल चाखा॥" आइये जानते हैं इन पंक्तियों का क्या मतलब है।

कुमार विश्वास ने रामचरित मानस की जिन पंक्तियों को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए अप्रत्यक्ष रूप से केजरीवाल की गिरफ्तारी पर तंज किया है। ये चौपाई रामचरित मानस से ली गई है। इन पंक्तियों के माध्यम से गोस्वामी तुलसीदास कर्म के महत्व को बता रहे हैं। वे कहते हैं यह जगत, यह विश्व कर्म प्रधान है, जो व्यक्ति जैसा करता है उसे वैसा ही फल पाता है। इन्हीं पंक्तियों के माध्यम से कुमार विश्वास ने आम आदमी पार्टी के संयोजक पर तंज कसा है।

बता दें कि कुमार विश्वास और अरविंद केजरीवाल अन्ना आंदोलन के दिनों के साथी रहे हैं। उन दिनों आंदोलन में कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले अरविंद केजरीवाल और कुमार विश्वास के रास्ते अलग हो गए थे। इसकी वजह बनी थी राजनीति। कुमार विश्वास ने कुछ सालों पर अरविंद केजरीवाल पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। अब अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया है तो अप्रत्यक्ष रूप से केजरीवाल पर कुमार विश्वास ने तंज किया है। इसमें उन्होंने तुलसीदास की कुछ पंक्तियां कोट की हैं।

बता दें कि आज ईडी की टीम अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंची थी। इस दौरान केजरीवाल से करीब 2 घंटों तक पूछताछ चली। पूछताछ के बाद दिल्ली के सीएम को गिरफ्तार कर लिया गया है। ऐसा माना जा रहा कि ईडी की टीम मेडिकल करवाने के बाद केजरीवाल को सुबह कोर्ट में पेश कर सकती है।

इस दौरान यह खबर भी आई है कि अरविंद केजरीवाल जेल जाने के बाद भी सीएम पद से इस्तीफा नहीं देंगे। इस बारे में बात करते हुए दिल्ली सरकार में मंत्री और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने कहा कि केजरीवाल दिल्ली के सीएम थे और बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सरकार अब जेल से ही चलेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें