Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़delhi crime news delhi police says firing in fusion cars showroom in tilak nagar area

दिल्ली में कार शोरूम में अंधाधुंध फायरिंग, BJP नेता समेत कई घायल, मांगी 5 करोड़ की रंगदारी- VIDEO

दिल्ली के तिलक नगर इलाके के फ्यूजन कार शोरूम की ओर बदमाशों ने गोलीबारी की। बदमाशों की ओर से शीशे की ओर निशाना साधते हुए और हवा में कई राउंड फायरिंग की गई।

Krishna Bihari Singh राजन शर्मा, नई दिल्लीMon, 6 May 2024 04:43 PM
share Share

दिल्ली के तिलक नगर इलाके के एक कार शोरूम में ताबड़तोड़ फायरिंग से लोग दहशत में हैं। हमलावरों ने फ्यूजन कार शोरूम में घुसकर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। शोरूम पर करीब 15 राउंड फायरिंग की खबर है। बदमाशों ने शोरूम में लगी शीशे की शीट ओर निशाना साधकर फायरिंग की। साथ हवा में कई राउंड गोलियां चलाईं। फायरिंग से शोरूम के शीशे टूट गए जिससे कुछ लोग घायल हुए हैं। उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल किसी को गोली लगने की जानकारी नहीं है। 

शीशे टूटने से कई घायल
बताया जाता है कि तिलक नगर इलाके में सोमवार शाम को रंगदारी के लिए दो बाइकों पर आए चार बदमाशों ने कार शोरूम पर फायरिंग की। आरोपियों ने शोरूम पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और फरार हो गए। इस फायरिंग की वजह से शोरूम के शीशे टूट गए। इसकी चपेट में आकर कई लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामले की सूचना के बाद पहुंची तिलक नगर थाना पुलिस ने संबंधित धारा में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

शोरूम में घुसते ही दनादन फायरिंग
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गणेश नगर में फ्यूजन नाम से एक कार शोरूम है। सोमवार शाम को शोरूम के सभी कर्मचारी अपने काम में लगे हुए थे। इसी दौरान चार लोग अपनी बाइकें बाहर खड़ी कर शोरूम में आ गए। आरोपियों ने आते ही पिस्तौल निकाली और फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान शोरूम में भगदड़ मच गई। बदमाश फायरिंग करते हुए बाहर की ओर एक पर्ची फेंक कर फरार हो गए। बदमाशों की फायरिंग में शोरूम और पास मौजूद बैंक के शीशे टूट गए। 

बाल-बाल बचे शोरूम मालिक
अफरातफरी में टूटे शीशों की चपेट में आकर कई लोग घायल हो गए। एक घायल को जयपुर गोल्डन अस्पताल में जबकि दूसरे को डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों का उपचार चल रहा है। बाकि तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि फायरिंग के दौरान शोरूम में मौजूद शोरूम मालिक बाल-बाल बच गए। बदमाशों ने उनको टारगेट कर के फायरिंग की थी।   

पर्ची पर लिखा है नीरज बाली का नाम
बदमाशों ने फायरिंग के बाद शोरूम पर एक पर्ची फेंकी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पर्ची पर नवीन बाली, नीरज और भाऊ गैंग का नाम लिखा हुआ है। आरोपियों ने शोरूम के मालिक को धमकी दी है। आरोपियों ने पांच करोड़ की रंगदारी मांगी है। पैसे नहीं देने पर आरोपियों ने शोरूम के मालिक और उसके परिजनों को अंजाम भुगतने की धमकी दी है। 

फायरिंग में भाजपा नेता हुए घायल  
घायलों में पश्चिमी दिल्ली से भाजपा के उपाध्यक्ष विकास त्यागी घायल हो गए हैं। घायल विकास त्यागी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में विकास बता रहे हैं की वो शोरूम पर गए थे जहां दो लोग बाइक पर आए और उन्हें देखकर फायरिंग शुरू कर दी। विकास ने बताया की गोली उनके मुंह पर लगी है। वह अस्पताल में हैं। उनका उपचार चल रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें