Hindi Newsएनसीआर न्यूज़daughter of BJP leader Manoj Tiwari Rhiti Tiwari joins bjp

'नड्डा साहब ने मुझमें कुछ देखा', BJP में शामिल होकर क्या बोलीं मनोज तिवारी की बेटी रीति

22 साल की रीति तिवारी ने कहा कि अचानक राजनीतिक पारी शुरू होने के बाद से वो शॉक हैं क्योंकि उन्हें भगवान के इस प्लान के बारे में जानकारी ही नहीं थी। उन्होंने कहा, 'मैंने यह नहीं सोचा था कि यह आज होगा।

Nishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 5 May 2024 01:54 PM
share Share

भाजपा सांसद मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी बीजेपी में शामिल हो गई हैं। बीजेपी का दामन थामने के बाद रीति तिवारी ने बताया कि वो अभी 22 साल की हैं और वो एक सिंगर हैं तथा एक एनजीओ में काम करती हैं। रीति तिवारी ने कहा कि वो समाज सेवा करना चाहती हैं। रीति तिवारी ने कहा कि अब अचानक राजनीतिक  पारी शुरू होने के बाद से वो शॉक हैं क्योंकि उन्हें भगवान के इस प्लान के बारे में जानकारी ही नहीं थी। उन्होंने कहा, 'मैंने यह नहीं सोचा था कि यह आज होगा। शायद यह 10 या 15 साल बाद होता लेकिन अध्यक्ष साहब (जेपी नड्डा) ने शायद मुझमें कुछ देखा। मैं यह कोशिश करूंगी कि मैं किसी को निराश ना करूं।'

रीति तिवारी मनोज तिवारी की बड़ी बेटी हैं। जिस तरह भोजपुरी फिल्मों में मनोज तिवारी ने अपनी एक्टिंग और गायकी का लोहा मनवाया है उसी तरह उनकी बेटी को भी गायन का शौक है। मनोज तिवारी ने साल 2000 में रानी तिवारी से शादी की थी। हालांकि, 12 साल बाद दोनों के बीच तलाक हो गया था। रीति तिवारी, रानी और मनोज तिवारी की बेटी हैं। रीति तिवारी एक बेहतरीन कलाकार हैं। अंग्रेजी और हिंदी गानों का फ्यूजन करती हैं।

रीति तिवारी के बारे में कहा जाता है कि वो पहले लाइमलाइट से दूर ही रहना पसंद करती थीं। रीति तिवारी के बारे में बताया जाता है कि वो बहुत अच्छी गिटार भी बजाती हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रीति तिवारी 'रीति स्पोर्ट्स' नाम की एक कंपनी की डायरेक्टर भी हैं। यह भी बताया जाता है कि रीति गहने बनाने वाली एक कंपनी 'जूनी' की को-फाउंडर भी रही हैं।

इंस्टाग्राम पर रीति तिवारी के काफी प्रशंसक भी हैं। वो अपनी तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर डालती हैं जिन्हें उनके प्रशंसक काफी पसंद करते हैं। उनेक इंस्टाग्राम पर कई ऐसे वीडियो मौजूद हैं जिसमें वो हिंदी गाना गाती नजर आ रही हैं। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें