Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़Blood stains are left behind BJP said arvind kejriwal has murdered trust and truth of people

खून के धब्बे छूट ही जाते हैं, BJP बोली- केजरीवाल ने किया है विश्वास और सच्चाई का कत्ल

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन को बार-बार दरकिनार करने को लेकर भाजपा ने अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर करारा हमला किया है। भाजपा नेता संबित ने कहा कि केजरीवाल रंग बदलने में माहिर हैं।

Praveen Sharma नई दिल्ली। लाइव हिन्दुस्तान, Tue, 19 March 2024 08:11 AM
share Share

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन को बार-बार दरकिनार करने को लेकर भाजपा ने अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर करारा हमला किया है। भाजपा नेता संबित ने कहा कि केजरीवाल रंग बदलने में माहिर हैं। उन्हें ईडी द्वारा अब तक 9 समन भेजे जा चुके हैं, जिनसे बचने को उन्होंने 18 बहाने बनाए हैं। वो जनता के विश्वास और सच्चाई के कातिल हैं।

संबित पात्रा ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि कभी-कभी मुझे आश्चर्य होता है कि ऐसे भी लोग हैं जो अपना रंग बदलते हैं। जो लोग कहते थे 'समन सम्मान होता है'। आज वो खुद समन से भाग रहे हैं। वो समन से डरते हैं और आज बेशर्म हो गए हैं।

पिछले छह महीने में मार्च तक अरविंद केजरीवाल को करीब नौ समन भेजे जा चुके हैं, लेकिन केजरीवाल एक भी समन का सम्मान नहीं किया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल भारत की संवैधानिक धाराओं का, संविधान द्वारा बनाई गई संरचनाओं का अपमान करते हैं, उनकी वैधता का सम्मान नहीं करते हैं।

संबित पात्रा ने कहा कि जांच एजेंसियां कोई पॉलिटिकल पार्टियां नहीं बनाती हैं। ये जांच एजेंसियां एविडेंस के आधार पर काम करती हैं। उन्होंने कहा कि कोई कातिल चाहे कितना भी होशियार क्यों ना हो, जब वह कत्ल करता है तो खून के धब्बे छूट ही जाते हैं। अंत में कानून कातिल तक पहुंच ही जाता है। अरविंद केजरीवाल ने हजारों-करोड़ों लोगों के विश्वास की हत्या की है, उन्होंने सच्चाई की हत्या की है।

उन्होंने कहा कि आप यह जानकर हैरान रह जाएंगे कि 9 समन और 18 बहाने। जब पहला समन आया था तब बहाना क्या था, दिवाली है, दूसरे समन पर बहाना था गर्वनेंस महत्वपूर्ण है। तीसरे समन पर विपश्यना का बहाना बनाया। चौथे समन पर असेंबली चलने का बहाना बनाया। पांचवें समन पर मध्य प्रदेश चुनाव का बहाना बनाया। लेकिन उनके ये बहाने चलने वाले नहीं हैं। वो कल से टेक्निकल बहाने चलने वाले नहीं हैं।  

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें