Hindi Newsएनसीआर न्यूज़south delhi woman threatened to withdraw rape case back accused harrassing her

रेप केस वापस ले वरना...रिहा होते ही पीड़िता को धमकाने लगा आरोपी; साउथ दिल्ली की घटना

दक्षिणी दिल्ली के अंबेडकर नगर में 27 साल की एक महिला ने आरोप लगाया है कि 2022 में उसका रेप करने वाल व्यक्ति उसे परेशान कर रहा है। वह उसे केस वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। महिला ने पुलिस से इसकी शिकायत की है।

Sneha Baluni नई दिल्ली। हिन्दुस्तान टाइम्सSat, 15 Feb 2025 08:38 AM
share Share
Follow Us on
रेप केस वापस ले वरना...रिहा होते ही पीड़िता को धमकाने लगा आरोपी; साउथ दिल्ली की घटना

दक्षिणी दिल्ली के अंबेडकर नगर में 27 साल की एक महिला ने आरोप लगाया है कि 2022 में उसका रेप करने वाल व्यक्ति उसे परेशान कर रहा है। वह उसे केस वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। महिला ने पुलिस से इसकी शिकायत की है। अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित महिला ने 11 फरवरी को एक नई शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी।

डिप्टी पुलिस कमिश्नर (दक्षिण) अंकित चौहान ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर अंबेडकर नगर थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 78 (पीछा करना) और धारा 351 (आपराधिक धमकी) (2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, महिला एक वर्किंग प्रोफेशनल है और उसका कथित तौर पर 36 वर्षीय व्यक्ति ने यौन उत्पीड़न किया था, जो अपनी पत्नी और बच्चों के साथ उसके घर में किराएदार के रूप में रहता था।

अपनी शिकायत में उसने कहा कि 24 दिसंबर 2022 को आरोपी ने उसकी निजी तस्वीरें हासिल कर लीं। उसके साथ जबरदस्ती करने से पहले उसने उसे ब्लैकमेल करने के लिए इनका इस्तेमाल किया। महिला की शिकायत के बाद 4 जनवरी 2023 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपनी रिहाई के बाद से ही उसे परेशान करना और धमकाना शुरू कर दिया है।

मंगलवार को दर्ज की गई अपनी लेटेस्ट शिकायत में, महिला ने दो घटनाओं का जिक्र किया है। पहली दिसंबर 2023 में, उसने कथित तौर पर एक बाजार में उसका धमकाया और उसे केस वापस लेने की चेतावनी दी, साथ ही उसके जीवन को 'मुश्किल' बनाने की धमकी दी। अधिकारियों ने बताया कि जनवरी 2024 में, उसने कथित तौर पर उसके ऑटो-रिक्शा का पीछा किया और अंबेडकर नगर में उसे रोक लिया, और यहां भी धमकियां दीं।

एचटी से बात करते हुए महिला ने बताया कि उत्पीड़न की कई घटनाएं हुई हैं। उसने दावा किया, 'वह मेरा पीछा करता है और फिजिकल अटैक भी किया। हम बहुत डरे हुए हैं। वह मुझे और मेरे परिवार को नुकसान पहुंचा सकता है क्योंकि हम केस वापस नहीं ले रहे हैं।' महिला ने बताया कि उसने आधिकारिक शिकायत में केवल दो घटनाओं का उल्लेख किया है, जबकि आरोपी ने कई बार उसे धमकाया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। एक अधिकारी ने बताया, 'उसे जल्द ही पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।'

अगला लेखऐप पर पढ़ें