Hindi Newsएनसीआर न्यूज़saurabh bharadwaj gave full routine of arvind kejriwal vipassana center in his new video know all about it

विपासना सेंटर में रोजाना क्या करते थे केजरीवाल? सौरभ भारद्वाज ने वीडियो में बताया पूरा रूटीन

  • दिल्ली चुनाव में हार के बाद अगर कोई एक व्यक्ति है जो मीडिया और लोगों से दूर है, तो वह आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल हैं। केजरीवाल कुछ समय से पंजाब के होशियारपुर के विपासना सेंटर में थे। यहां वह 10 दिनों तक थे।

Utkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, दिल्लीSun, 16 March 2025 12:52 PM
share Share
Follow Us on
विपासना सेंटर में रोजाना क्या करते थे केजरीवाल? सौरभ भारद्वाज ने वीडियो में बताया पूरा रूटीन

दिल्ली चुनाव में हार के बाद अगर कोई एक व्यक्ति है जो मीडिया और लोगों से दूर है, तो वह आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल हैं। केजरीवाल कुछ समय तक पंजाब के होशियारपुर के विपासना सेंटर में थे। यहां वह 10 दिनों तक थे।। इस बीच ग्रेटर कैलाश के पूर्व विधायक सौरभ भारद्वाज ने वीडियो जारी कर विपासना सेंटर का पूरा रूटीन बताया है। उन्होंने साथ यह भी बताया कि आखिर विपासना है क्या और अरविंद केजरीवाल कहां हैं? केजरीवाल के अलावा पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी राजस्थान के एक गांव में विपासना करने गए थे।

दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने आज वीडियो जारी कर बताया कि विपासना सेंटर में रहने वाला व्यक्ति रोजना क्या करता है। उन्होंने अपने वीडियो की शुरुआत में बताया कि जो लोग पूछ रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल कहां हैं, तो मैं बता दूं कि वह पंजाब के होशियारपुर स्थित विपासना सेंटर में हैं। सौरभ भारद्वाज ने आगे बताया कि

विपासना सेंटर में रहने वाले व्यक्ति को सुबह 4 बजे उठना होता है। सुबह 4:30 तक फ्रेश होने के बाद 4:30 से 6:30 तक आपको पहली मेडिटेशन करनी होती है। सुबह 6:30 से 8:30 तक आपको नाश्ता करने के साथ अपने कमरे की सफाई, बाथरूम की सफाई करनी होती है। सौरभ ने आगे बताया कि इसके बाद 9 बजे तक ग्रुप मेडिटेशन होती है। इसके बाद सुबह 9 से 11 बजे तक एक और मेडिटेशन होती है। सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक लंच होता है। लंच के बाद दोपहर 1 बजे से 2:30 बजे तक दोबारा ध्यान लगाना होता है। इसे या तो आप अकेले या फिर समूह में कर सकते हैं।

सौरभ भारद्वाज ने आगे बताया कि यह सिलसिला शाम 5 बजे तक टुकड़ों में चलता रहता है। शाम 5 बजे के बाद आपको नाश्ता करने का समय मिलता है। इसके बाद रात 9:30 बजे तक मेडिटेशन करना है। उन्होंने बताया कि यहां खुद से बिस्तर लगाना, भोजन के लिए खुद लाइन में लगना और सफाई भी खुद करनी होती है। भोजन और सफाई के अलावा यहां सिर्फ मेडिटेशन होता है। इसका मतलब है कि अरविंद केजरीवाल का विपासना सेंटर में यही रूटीन रहता है। आप नेता ने कहा कि यहां का शेड्यूल बहुत कड़ा होता है। उन्होंने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल अपने जीवन में 25 बार विपासना कर चुके हैं। उन्होंने आगे बताया कि यहां न लिखने और न पढ़ने के लिए, कुछ भी नहीं दिया जाता। न ही मोबाइल और न ही टीवी मिलती है। साथ में विपसना करने वाले लोगों से भी आप बात नहीं कर सकते।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।