Hindi Newsएनसीआर न्यूज़R K Puram Election Result 2025 LIVE counting delhi vidhan sabha chunav parinam Pramila Tokas vs Anil Kumar Sharma Winner

R K Puram Result: आर के पुरम सीट पर भाजपा की बड़ी जीत, अनिल शर्मा ने AAP कैंडिडेट को हराया

  • R K Puram Election Result 2025 Live: दिल्ली में कुल 70 विधानसभा सीट हैं। भाजपा 47 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस का खाता नहीं खुला है। आप को 23 सीटें मिलती दिख रही हैं।

Himanshu Jha लाइव हिन्दुस्तानSat, 8 Feb 2025 01:15 PM
share Share
Follow Us on
R K Puram Result: आर के पुरम सीट पर भाजपा की बड़ी जीत, अनिल शर्मा ने AAP कैंडिडेट को हराया

R K Puram Chunav Parinam 2025 Live: दिल्ली के आर के पुरम विधानसभा सीट पर भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की है। आम आदमी पार्टी को 14 हजार से अधिक मतों से हराया है। यहां 5 फरवरी 2025 को मतदान हुआ था। इस क्षेत्र से तीन प्रमुख उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। आम आदमी पार्टी (AAP) की प्रमिला टोकस, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अनिल कुमार शर्मा और कांग्रेस (INC) के विशेष कुमार।

पिछले विधानसभा चुनाव (2020) में आम आदमी पार्टी की प्रमिला तोकस ने 10,369 मतों के अंतर से जीत हासिल की थी। भारतीय जनता पार्टी के अनिल कुमार शर्मा दूसरे स्थान पर रहे थे, जिन्होंने 36,839 वोट प्राप्त किए थे।

R K Puram Election Result 2025:

01:10 PM: आरके पुरम विधानसभा सीट पर भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की है। जीत के बाद भाजपा प्रत्याशी अनिल शर्मा ने कहा, "इसका सबसे बड़ा श्रेय आरके पुरम की जनता को जाता है। उनका धन्यवाद। मैं प्रधानमंत्री मोदी को विशेष रूप से धन्यवाद देता हूं। उनके नाम पर और उनकी योजनाओं के आधार पर हम जीते हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत के कारण हम 14,500 वोटों से जीते हैं। मुख्यमंत्री का चेहरा केवल नेतृत्व ही जानता है।"

11:30 AM: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शानदार प्रदर्शन करती दिख रही है। आर के पूरम विधानसभा सीट पर 6 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। यहां अब तक अनिल कुमार शर्मा को 21526 मत मिल चुके हैं। वह 6878 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी की प्रमीला टोकस को 14648 मत मिले हैं।

9:50 AM: चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, आर के पुरम विधानसभा सीट पर 2 राउंड की गिनती के बाद अनिल कुमार शर्मा 2575 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक 7374 मत मिले हैं। वहीं, आप की प्रमिला टोकस को अब तक 4799 मत मिले हैं। आपको बता दें कि कुल 12 राउंड की गिनती होनी है।

8:05 AM: शुरुआती रुझानों में आर के पुरम विधानसभा सीट पर भाजपा कैंडिडेट अनिल कुमार शर्मा आगे चल रहे हैं। आपको बता दें कि फिलहाल पोस्ट बैलेट की गिनती हो रही है।

8:00 AM: मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। कुछ ही देर में शुरुआती रुझान सामने आएंगे।

कांग्रेस पार्टी ने 1998 से 2013 तक लगातार तीन बार दिल्ली में जीत हासिल की है। भाजपा को सिर्फ एक बार जीत मिली है। 2013 में अरविंद केजरीवाल की अगुआई वाली आप ने कांग्रेस के शासन को खत्म कर दिया था, जिसमें अल्पावधि की अल्पमत सरकार बनी थी।

ये भी पढ़ें:LIVE: दिल्ली चुनाव परिणाम के लिए 70 सीटों पर काउंटिंग का काउंटडाउन शुरू

दिल्ली में कुल 70 विधानसभा सीट हैं। सरकार बनाने के लिए 36 सीटों पर जीत की जरूरत होती है। चुनाव अधिकारियों के मुताबिक, सुबह 9 बजे तक पहला रुझान आने की संभावना है। एक अधिकारी ने बताया कि ईवीएम रखने के लिए कुल 70 स्ट्रॉन्ग रूम बनाए गए हैं, जिन पर सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे नजर रखी जा रही है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें