Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़नोएडाNoida to Host Grand 2000-foot Long Tiranga March on August 15

दो हजार फुट लंबे तिरंगे के साथ पदयात्रा निकाली जाएगी

नोएडा में नव ऊर्जा युवा संस्थान द्वारा 15 अगस्त को विशाल तिरंगा पदयात्रा आयोजित की जाएगी। इस यात्रा में 2000 फुट लंबा और 12 फुट चौड़ा तिरंगा शामिल होगा। यात्रा में सांसद डॉ. महेश शर्मा समेत कई प्रमुख...

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाWed, 14 Aug 2024 11:49 AM
share Share

नोएडा। नव ऊर्जा युवा संस्थान के तत्वावधान में 15 अगस्त को दो हजार फुट लंबे तिरंगे के साथ विशाल तिरंगा पदयात्रा निकाली जाएगी। इसमें सांसद डॉ. महेश शर्मा समेत कई अन्य प्रमुख लोग शामिल होंगे। तिरंगा पदयात्रा सुबह नौ बजे नोएडा स्टेडियम के गेट नंबर 4 से शुरू होकर डीएम चौक, सेक्टर 18, शाहिद स्मारक, गोल्फ कोर्स होते हुए सेक्टर 31 कम्युनिटी सेंटर पर समाप्त होगी। यात्रा में 2 हजार फुट लंबा और 12 फुट चौड़ा तिरंगा भी लोगों के हाथ में होगा। यह विशाल झंडा भुवनेश्वर से मंगवाया गया है। इसे बनाने में 25 दिन लगे और इसका वजन 200 किलोग्राम से अधिक है। इस झंडे को संभालने के लिए लगभग 500 से 900 लोगों की जरूरत होगी। दावा है कि यह उत्तर प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा तिरंगा मार्च है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें