Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsVHP and Bajrang Dal Protest Against Terrorism Demand Action on Pakistan

पहलगाम हादसा : आतंकवाद का खात्मा और पीओके की मुक्ति का समय : विहिप

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल ने आतंकवादी हमलों के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन किए। दिल्ली के जंतर-मंतर पर आलोक कुमार ने कहा कि पाकिस्तान को दंड मिलना चाहिए और पीओके को भारत में मिलाना...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 25 April 2025 07:34 PM
share Share
Follow Us on
पहलगाम हादसा : आतंकवाद का खात्मा और पीओके की मुक्ति का समय : विहिप

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। आतंकी हमले के विरोध में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल ने देशभर में विरोध प्रदर्शन किए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान और आतंकवाद के पुतले फूंके। दिल्ली के जंतर-मंतर पर विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि अब समय आ गया है कि पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) को मुक्त कराकर भारत में मिलाया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि पाकिस्तान अपने कुकर्मों का दंड भुगतने को तैयार रहे।

आलोक कुमार ने कहा कि पहलगाम हमला कश्मीर के पर्यटन उद्योग को नष्ट करने का षड्यंत्र है और यह कभी सफल नहीं होगा। उन्होंने भारत सरकार से कड़े कूटनीतिक कदमों की मांग की, क्योंकि पाकिस्तान वैश्विक स्तर पर अलग-थलग पड़ चुका है। बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज दोनेरिया ने भी प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया। हरियाणा के रोहतक में विहिप के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेंद्र जैन ने कहा कि यह हमला देश की संप्रभुता और हिंदू समाज के लिए चुनौती है। उन्होंने हिंदू समाज और राष्ट्रवादी शक्तियों से एकजुट होकर आंतरिक सुरक्षा खतरों का मुकाबला करने का आह्वान किया। जैन ने स्थानीय सहयोग के बिना आतंकी हमलों की असंभवता पर जोर देते हुए नागरिकों से सुरक्षा बलों का साथ देने की अपील की।

प्रदर्शनों में ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद, ‘आतंकवाद समाप्त करो जैसे नारे गूंजे। विभिन्न मत-पंथों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक-धार्मिक संगठनों ने हिस्सा लेकर जिहादी आतंकवाद के खात्मे और पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग दोहराई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें