Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsUSA Proposes New Peace Plan in Paris for Russia-Ukraine Conflict with Ceasefire Conditions

विदेश: रूस- यूक्रेन युद्ध तुरंत रोकने के लिए नया प्रस्ताव पेश

फ्लैग: अमेरिका ने पेरिस में पेश किया शांति का नया प्रस्ताव - युद्ध विराम

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 18 April 2025 10:14 PM
share Share
Follow Us on
विदेश: रूस- यूक्रेन युद्ध तुरंत रोकने के लिए नया प्रस्ताव पेश

फ्लैग: अमेरिका ने पेरिस में पेश किया शांति का नया प्रस्ताव - युद्ध विराम पर प्रतिबंधों में ढील देने की भी बात कही

- यूक्रेन में जहां रूस का कब्जा वो मॉस्को का ही रहेगा

पेरिस, एजेंसी। अमेरिका ने रूस- यूक्रेन के बीच शांति स्थापित करने के लिए प्रस्ताव नया पेश किया है। प्रस्ताव में युद्ध को पूरी तरह रोकने की बात कही गई है।

यूरोपीय संघ के अधिकारियों के अनुसार अमेरिका ने पेरिस में सदस्य देशों की एक बैठक में ये प्रस्ताव पेश किया है। अमेरिका ने प्रस्ताव में ये भी कहा है कि मॉस्को अगर युद्ध विराम के लिए राजी होता है तो भी उसपर लगे प्रतिबंधों में ढील दी जा सकती है। प्रस्ताव में ये भी कहा गया है कि यूक्रेन के जिस क्षेत्र पर रूस का कब्जा है उसपर मॉस्को का ही नियंत्रण रहेगा। अधिकारियों का कहना है कि इस प्रस्ताव से यूक्रेन के नाटो में शामिल होने की आकांक्षा को भी झटका लगेगा। हालांकि मामले से जुड़े अधिकारियों ने इसपर कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी। बैठक में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों, अमेरिकी राजदूत स्टीव विटकॉफ के साथ फ्रांस, जर्मनी, ब्रिटेन और यूक्रेन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार समेत अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि रूस अगर युद्ध रोकने के लिए तैयार नहीं होता है तो बातचीत का कोई मतलब नहीं है। ऐसी स्थिति में यूक्रेन को सुरक्षा गारंटी मुहैया कराना आवश्यक है।

उम्मीद सही दिशा में बढ़ेंगे

पेरिस से निकलते हुए अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा कि हमें उम्मीद है कि ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी शांति समझौते की दिशा में आगे बढ़ेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि मध्यस्थता को लेकर अमेरिका का धैर्य भी खत्म होता जा रहा है। हमें इस मामले में बहुत जल्द फैसला लेना होगा। अगर हमें इस मामले में सदस्य देशों से सहयोग नहीं मिलता है तो हम दूसरे विकल्पों पर विचार करेंगे।

प्रस्ताव पर रूस से चर्चा

जानकारों की मानें तो प्रस्ताव को लेकर रूबियो और रूस के विदेशमंत्री सेरेजी लार्वोव के बीच फोन पर बातचीत हुई है। अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता टैमी ब्रुस ने बयान जारी कर कहा कि अमेरिका हर हाल में युद्ध का अंत चाहता है। प्रस्ताव से जुड़े जानकारों की मानें तो कीव युद्ध विराम के लिए राजी है। मॉस्को राजी होता है तब इस संबंध में आगे के मसलों पर विस्तार से बात होगी।

लंदन में फिर से बैठक

अधिकारियों की मानें तो युद्ध के अंत का समर्थन करने वाले देश अगले सप्ताह लंदन में बैठक कर सकते हैं। इस दौरान प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा होगी। एक अधिकारी की मानें तो प्रस्ताव पर कीव से चर्चा की जरूरत है लेकिन इससे समाधान निकलने की उम्मीद कम है। उन्होंने ये भी कहा कि यूरोपीय सहयोगी इस बात पर सहमत नहीं होंगे कि यूक्रेन का जो हिस्सा रूस ने कब्जा किया है वे उसके क्षेत्र में रहे।

युद्ध का अंत प्राथमिकता

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने शुक्रवार को कहा कि ट्रंप सरकार रूस- यूक्रेन के बीच शांति समझौते को अंजाम तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। अमेरिका के उप- राष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी कहा कि अमेरिका चाहता है कि रूस- यूक्रेन जंग जल्द खत्म हो। इसके लिए अमेरिका समेत दूसरे देश लगातार प्रयास कर रहे हैं। दोनों देशों के बीच सहमति की हर संभव कोशिश हो रही है।

..........

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें