Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़नई दिल्लीThane Policeman Demoted for Offensive WhatsApp Posts Against PM and CM

आपत्तिजनक टिप्पणी पर पुलिसकर्मी पदावनत

ठाणे पुलिस के एक हवलदार को एक साल के लिए कांस्टेबल के पद पर पदावनत किया गया है। उसने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ व्हाट्सएप ग्रुप में आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की थी। विभागीय जांच के बाद उसे यह...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 14 Sep 2024 12:28 PM
share Share

ठाणे, एजेंसी। ठाणे पुलिस के एक ‘हवलदार को एक साल की अवधि के लिए कांस्टेबल रैंक में पदावनत किया गया है। ‘हवलदार ने प्रधानमंत्री, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और अन्य के बारे में व्हाट्सएप ग्रुप पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की थी। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि ‘हवलदार ने इस साल 3 जुलाई को अपमानजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद उसके खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी गई थी। पुलिस उपायुक्त के आदेश के अनुसार, उसे पदावनत किया गया है। क्योंकि उसके कार्यों को सेवा नियमों का उल्लंघन माना गया और उसमें निष्पक्षता की कमी दिखी। अधिकारी ने बताया कि एक साल की पदावनति का नरम आदेश उसके सेवा रिकॉर्ड, पारिवारिक स्थिति और सेवा की अवधि को देखते हुए लिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें