Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsTaliban Fighter Shoots at UN Compound in Kabul One Dead and One Injured

काबुल में संयुक्त राष्ट्र परिसर में गोलीबारी

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में स्थित संयुक्त राष्ट्र परिसर में एक तालिबान लड़ाके ने गोलीबारी की। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हुआ। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि लड़ाका परिसर के...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 3 Feb 2025 06:37 PM
share Share
Follow Us on
 काबुल में संयुक्त राष्ट्र परिसर में गोलीबारी

इस्लामाबाद, एजेंसी। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल स्थित संयुक्त राष्ट्र परिसर में रविवार को तालिबान लड़ाके ने गोलीबारी की। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत और दूसरा घायल हो गया। अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र मिशन ने सोमवार को यह जानकारी दी। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, रविवार को एक तालिबान लड़ाके ने संयुक्त राष्ट्र की एक चौकी पर गोलीबारी की, जो परिधि की दीवार के बाहर तैनात था। संयुक्त राष्ट्र द्वारा अनुबंधित सुरक्षा गार्डों ने जवाबी गोलीबारी नहीं की।

संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि एक अंतरराष्ट्रीय गार्ड को मामूली चोटें आईं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। तालिबान लड़ाका बाद में परिसर के बाहर एक स्थान पर मृत पाया गया। संयुक्त राष्ट्र ने यह स्पष्ट नहीं किया कि लड़ाके की मौत कैसे हुई। संयुक्त राष्ट्र और तालिबान घटना की अलग-अलग जांच कर रहे हैं। तालिबान की ओर से अभी कोई टिप्पणी नहीं आई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें