Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsSudan Paramilitary Attack on Village Leaves 10 Dead Amid Peace Talks

सूडान में अर्धसैनिक बलों ने 80 ग्रामीणों की हत्या की

सूडान में अर्धसैनिक बलों ने देर शाम जलगिनी गांव पर हमला कर दस लोगों की हत्या कर दी। अस्पताल में 55 शव पहुंचे और दर्जनों घायल हो गए। शुक्रवार को 25 और घायलों की मौत हो गई। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार,...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 16 Aug 2024 08:16 PM
share Share
Follow Us on
सूडान में अर्धसैनिक बलों ने 80 ग्रामीणों की हत्या की

पोर्ट सूडान, एजेंसी। सूडान में अर्धसैनिक बलों ने गुरुवार देर शाम एक गांव पर हमला कर दस लोगों की हत्या कर दी। हमला ऐसे समय हुआ है, जब युद्ध खत्म करने के लेकर वार्ता चल रही है।

यह हमला सेन्नार के जलगिनी गांव में हुआ। गुरुवार को अस्पताल 55 लोगों के शव पहुंचे और दर्जन घायलों को लाया गया। शुक्रवार को 25 और घायलों ने दम तोड़ दिया। एक जीवित बचे व्यक्ति ने बताया कि अर्धसैनिक बलों ने हमला किया था। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, तीन सैन्य वाहन जलगिनी पहुंचे थे। जब लोगों ने विरोध किया तो वह चले गए और कुछ देर बाद 12 सैन्य वाहन में अर्धसैनिक आए और अंधाधुंध गोलीबारी की, घरों में आग लगा दी। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, करीब पांच करोड़ की आबादी वाला ये देश भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है। अब तक 1.50 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। एक करोड़ से ज्यादा लोग विस्थापित हुए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें