Sonia Gandhi Hospitalized for Stomach Issues Condition Stable अस्पताल में भर्ती सोनिया गांधी की हालत स्थिर, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsSonia Gandhi Hospitalized for Stomach Issues Condition Stable

अस्पताल में भर्ती सोनिया गांधी की हालत स्थिर

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को पेट संबंधी समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर है और वह उपचार से लाभ उठा रही हैं। उन्हें निगरानी में रखा गया है और डॉक्टरों की...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 17 June 2025 10:41 PM
share Share
Follow Us on
अस्पताल में भर्ती सोनिया गांधी की हालत स्थिर

नयी दिल्ली, एजेंसी पेट संबंधी समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को उपचार से लाभ मिल रहा है और उनकी हालत स्थिर है। अस्पताल ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को रविवार शाम को सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के चेयरमैन अजय स्वरूप ने एक बयान में बताया कि उनकी हालत स्थिर है। वह पेट के संक्रमण से उबर रही हैं और उन्हें निगरानी में रखा गया है। उन्होंने बताया कहा कि डॉक्टर एस नंदी और डॉ अमिताभ यादव की टीम उनकी सेहत और खानपान पर बारीकी से नजर रख रही है।

एहतियात के तौर पर उनकी छुट्टी की तारीख अभी तय नहीं की गई है। सोनिया ने 9 जून को इसी अस्पताल में चिकित्सा जांच कराई थी। इससे दो दिन पहले उन्होंने उच्च रक्तचाप की शिकायत के बाद शिमला में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में कुछ जांच कराई थीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।