किशोरी से दुराचार, थाने में दी तहरीर
Lakhimpur-khiri News - ईसानगर थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने किशोरी को खेत में खींचकर उसके साथ दुराचार किया। पीड़िता ने अपनी मां को घटना बताई, जिसके...

ईसानगर थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी के साथ दुराचार का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत की गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच और आरोपी की तलाश की जा रही है। मुकदमा दर्ज करके प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि एक गांव में रहने वाली 14 साल की किशोरी मंगलवार की सुबह करीब सात बजे शौंच के लिए खेत गई थी। आरोप है कि उसी गांव के संजय नामक युवक ने उसे पकड़ लिया और खेत में खींच ले गया। जहां उसने किशोरी के साथ दुराचार किया। बताया जाता है कि पीड़िता का पिता पंजाब में मजदूरी करता है।
घर वापस पहुंची किशोरी ने अपनी मां को पूरी घटना बताई। किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर दी। ईसानगर थाना प्रभारी देवेन्द्र कुमार ने बताया कि मामले कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।