Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsRussia Ukraine Conflict Putin s Easter Ceasefire Fails Amid Violent Attacks

ईस्टर युद्धविराम के दौरान रूसी हमलों में तीन की मौत

--जेलेंस्की बोले- रूस ने 29 सौ से अधिक बार युद्धविराम का उल्लंघन किया कीव,

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 21 April 2025 10:30 PM
share Share
Follow Us on
ईस्टर युद्धविराम के दौरान रूसी हमलों में तीन की मौत

कीव, एजेंसी। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा सप्ताहांत में घोषित एकतरफा 30 घंटे के ईस्टर युद्ध विराम के दौरान रूसी हमलों में यूक्रेन के तीन लोगों की मौत हो गई। दोनों देशों ने एक-दूसरे पर युद्धविराम के उल्लंघन का आरोप लगाया। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने सोमवार तड़के एक टेलीग्राम बयान में कहा कि कुल मिलाकर रूस ने 2,900 से अधिक बार युद्ध विराम का उल्लंघन किया। जेलेंस्की ने कहा कि रूसी सेना ने अग्रिम पंक्ति में 96 हमले किए, 1,800 से अधिक बार यूक्रेनी ठिकानों पर गोलाबारी की और युद्ध विराम के दौरान सैकड़ों ड्रोन का इस्तेमाल किया।

उन्होंने कहा, ‘हम चुप्पी का जवाब चुप्पी से देंगे और हमारे हमले रूसी हमलों के खिलाफ बचाव होंगे। कार्रवाई हमेशा शब्दों से ज्यादा जोरदार होती है। पुतिन ने मानवीय कारणों का हवाला देते हुए शनिवार को ईस्टर पर अस्थायी युद्धविराम की घोषणा की थी। यूक्रेन ने क्रेमलिन के इरादों पर संदेह व्यक्त करते हुए कहा कि वह मॉस्को द्वारा किए गए किसी भी वास्तविक युद्धविराम का जवाब देगा। यूक्रेन की वायु सेना ने बताया कि सोमवार को रूसी सेना ने यूक्रेन के दक्षिणी क्षेत्रों खेरसॉन और मायकोलाइव क्षेत्रों पर तीन मिसाइलें दागीं। साथ ही देश के अन्य हिस्सों को निशाना बनाते हुए 96 ड्रोन दागे।

युद्धविराम खत्म हो गया: पुतिन

यूक्रेन के आरोप पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि एकतरफा 30 घंटे का ईस्टर युद्धविराम खत्म हो गया है और यूक्रेन में विशेष सैन्य अभियान पूरी ताकत से फिर से शुरू हो गया है। युद्धविराम के दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर इसके उल्लंघन का आरोप लगाया। पुतिन ने कहा कि कीव द्वारा ईस्टर युद्धविराम के 4,900 उल्लंघन करने के बावजूद यूक्रेनी युद्ध गतिविधि में उल्लेखनीय कमी आई है। पुतिन ने कहा कि वह नागरिक लक्ष्यों पर हमलों पर रोक लगाने के यूक्रेन के प्रस्ताव का अध्ययन कर रहे थे, लेकिन कीव द्वारा उनका इस्तेमाल सैन्य उद्देश्यों के लिए किया जा रहा था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें