Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़नई दिल्लीRohit Sharma Reaches Career-Best 2nd Rank in ODIs Shubman Gill Drops to 3rd

खेल : रोहित फिर करियर की सर्वश्रेष्ठ दूसरी रैंकिंग पर

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा वनडे में करियर की सर्वश्रेष्ठ दूसरी रैंकिंग पर पहुंचे। श्रीलंका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन से रोहित ने शुभमान गिल को तीसरे स्थान पर धकेला। विराट कोहली चौथे स्थान पर हैं।...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 14 Aug 2024 03:48 PM
share Share

दुबई, एजेंसी। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा वनडे में एक बार फिर करियर की सर्वश्रेष्ठ दूसरी रैंकिंग पर पहुंच गए हैं। श्रीलंका के खिलाफ पिछले महीने ही सीरीज में शानदार प्रदर्शन के दम पर हिटमैन एक स्थान ऊपर दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनके 765 रेटिंग अंक हैं। रोहित ने टीम के साथी शुभमान गिल (763 अंक) को तीसरे नंबर पर धकेला। विराट कोहली (746 अंक) चौथे नंबर पर हैं। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (824 अंक) शीर्ष पर कायम हैं। श्रेयस अय्यर 16वें नंबर पर हैं। 37 वर्षीय रोहित टेस्ट में भी देश के शीर्ष रैंकिंग वाले खिलाड़ी हैं। वह छठे स्थान पर हैं। यशस्वी जायसवाल आठवें और कोहली दसवें नंबर पर हैं। गेंदबाजों की टेस्ट रैंकिंग में आर अश्विन शीर्ष पर कायम हैं। जसप्रीत बुमराह तीसरे और रवींद्र जडेजा सातवें व कुलदीप यादव 13वें नंबर पर हैं। वनडे में कुलदीप चौथे और बुमराह आठवें स्थान पर कायम हैं। सिराज पांच स्थान के नुकसान से दसवें स्थान पर खिसक गए हैं। मोहम्मद शमी 12वें स्थान पर हैं। दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज शीर्ष पर हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें