Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़नई दिल्लीRajasthan Governor Calls for Strengthening Internal Security Mechanism

आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करनी जरूरी : हरिभाऊ बागडे

राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा समन्वय बैठक में सीमा क्षेत्र की चुनौतियों का निरीक्षण किया और आंतरिक सुरक्षा...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 28 Aug 2024 11:05 AM
share Share

जयपुर, एजेंसी। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने बुधवार को आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था का मजबूत तंत्र विकसित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं पर चौकसी जितनी जरूरी है, उतना ही आवश्यक यह है कि ‘हमारे यहां आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था प्रभावी रहे। वह पश्चिमी सीमा पर आंतरिक सुरक्षा समन्वय बैठक को संबोधित कर रहे थे। वह हेलीकॉप्टर से पाकिस्तान से सटी राजस्थान की पश्चिमी सीमा स्थित सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की सांचू पोस्ट पहुंचे। उन्होंने सीमा क्षेत्र का गहन निरीक्षण करते हुए सीमा क्षेत्र की चुनौतियों के बारे में भी जानकारी ली।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें