Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़नई दिल्लीOver 200 Injured in Russian Missile Strikes on Ukrainian Military Institute and Hospital

रूस ने यूक्रेन में सैन्य शिक्षण संस्थान-अस्पताल को बनाया निशाना, 51 मरे

रूस ने पोल्टावा में एक सैन्य शिक्षण संस्थान और अस्पताल पर मिसाइल हमले किए, जिसमें 51 लोगों की मौत और 200 से ज्यादा घायल हुए। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने हमले की जांच के आदेश दिए। लोगों ने हमले के...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 3 Sep 2024 04:53 PM
share Share

- 200 से ज्यादा घायल घायल कीव, एजेंसी।

रूस ने मंगलवार को पोल्टावा में एक सैन्य शिक्षण संस्थान और अस्पताल पर मिसाइल हमले किए। जिससे 51 लोगों की मौत हो गई और 200 से ज्यादा घायल हैं।

माना जा रहा है कि युद्ध शुरू होने के बाद से रूस द्वारा किए गए घातक हमलों में से ये एक है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि दो बैलिस्टिक मिसाइल दागी गईं थीं। उनके द्वारा जारी वीडियो में देखा जा सकता है कि संस्थान की इमारत में आग लगी है और वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। इस हमले में कई लोग मलबे के नीचे दब गए, जिन्हें बचा लिया गया। जेलेंस्की ने कहा कि जो कुछ हुआ उसकी उन्होंने पूर्ण और त्वरित जांच के आदेश दिए हैं।

यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि हवाई हमले की चेतावनी जारी होने के तुरंत बाद मिसाइलों से तब हमला हुआ जब कई लोग आश्रय के लिए बंकरों की ओर जा रहे थे। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि बचाव दल और चिकित्सकों ने 25 लोगों को बचाया, जिनमें से 11 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया।

लोगों ने जताया रोष

जिस समय सैन्य शिक्षण संस्थान पर हमला हुआ, उसके बाहर एक समारोह चल रहा था। लोगों ने लापरवाही के लिए अधिकारियों को दोषी ठहराया और कहा कि रूसी हमलों के खतरों के बावजूद कार्यक्रम को आयोजित किया गया। पोल्टावा सैन्य संचार संस्थान की स्थापना 1960 के दशक में हुई थी। यह सेना के दूरसंचार विशेषज्ञों को प्रशिक्षण देता है।

जेपोरिजिया परमाणु संयंत्र पहुंचे संयुक्त राष्ट्र निगरानी संस्था के प्रमुख

संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था के प्रमुख राफेल मारियानो ग्रॉसी मंगलवार को यूक्रेन पहुंचे और यहां जेपोरिजिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने यूक्रेन में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत की। इस संयंत्र के पास हमलों की हाल में जानकारी मिली थी। ग्रॉसी की फरवरी 2022 में रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से क्षेत्र की यह 10वीं यात्रा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें