Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsOver 100 Killed in Sudan s Darfur Camps Attack by Notorious Militia

सूडान में विस्थापित लोगों के शिविरों पर हमलों में 100 नागरिकों की मौत

सूडान के दारफुर क्षेत्र में कुख्यात अर्धसैनिक समूह ने विस्थापितों के शिविरों पर दो दिन तक हमला किया, जिसमें 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई, जिनमें 20 बच्चे और 9 सहायता कर्मी शामिल हैं। संयुक्त राष्ट्र...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 13 April 2025 03:35 AM
share Share
Follow Us on
सूडान में विस्थापित लोगों के शिविरों पर हमलों में 100 नागरिकों की मौत

काहिरा, एजेंसी। सूडान के कुख्यात अर्धसैनिक समूह ने दारफुर क्षेत्र में विस्थापित लोगों के शिविरों पर दो दिन तक हमला किया, जिसमें 20 बच्चों और नौ सहायता कर्मियों सहित 100 से अधिक लोग मारे गए। सूडान में संयुक्त राष्ट्र की रेजिडेंट और मानवीय समन्वयक क्लेमेंटाइन नक्वेता-सालमी ने बताया कि रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (आरएसएफ) और संबद्ध लड़ाकों ने शुक्रवार को जमजम और अबू शोरौक शिविरों और उत्तरी दारफुर प्रांत की प्रांतीय राजधानी अल-फशर के निकटवर्ती शहर पर आक्रमण किया। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार अल-फशर सेना के नियंत्रण में है। सेना दो वर्ष पहले सूडान में गृहयुद्ध छिड़ने के बाद से आरएसएफ के खिलाफ लड़ रही है। इस संघर्ष में 24,000 से अधिक लोग मारे गए हैं। हालांकि कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह संख्या कहीं अधिक हो सकती है। एनक्वेटा-सालमी ने एक बयान में कहा कि शनिवार को शिविरों पर फिर से हमला किया गया। उन्होंने बताया कि हमले में जमजम शिविर में मौजूद नौ सहायता कर्मियों की भी मौत हो गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें