Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsNo Shortage of Crude Oil India s Petroleum Minister Hardeep Singh Puri

कच्चे तेल की मांग पूरी करने के लिए हमारे पास पर्याप्त क्षमता: पुरी

चंडीगढ़ में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि दुनिया में कच्चे तेल की कोई कमी नहीं है और भारत में रिफाइनिंग क्षमता पर्याप्त है। उन्होंने पश्चिम एशिया के तनावों का जिक्र किया और...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 29 Oct 2024 04:53 PM
share Share
Follow Us on
कच्चे तेल की मांग पूरी करने के लिए हमारे पास पर्याप्त क्षमता: पुरी

चंडीगढ़, एजेंसी। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को कहा कि दुनिया में कच्चे तेल की कोई कमी नहीं है और घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए देश में पर्याप्त रिफाइनरी क्षमता है। पुरी ने पश्चिम एशिया में जारी तनाव का जिक्र करते हुए कहा कि यह उनका व्यक्तिगत आकलन है कि जल्दी ही चीजें सामान्य हो जाएंगी। यह हर किसी के हित में है कि चीजों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने की अनुमति नहीं दी जाए, क्योंकि इससे हर कोई प्रभावित होगा। उन्होंने कहा कि आज तेल की कोई कमी नहीं है। ईरान, इजराइल समेत तमाम तनावों के बाद भी तेल की कीमतें 72-73 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बनी हुई है। पुरी ने यह भी कहा कि भारत में रिफाइनिंग क्षमता की भी कोई कमी नहीं है। 'बाजार में पर्याप्त कच्चा तेल उपलब्ध है, पर्याप्त रिफाइनरी क्षमता है और हमारे पास बहुत अच्छा वितरण नेटवर्क है। उनके साथ हमारी बहुत अच्छी व्यवस्था है। इसीलिए इस मामले में आशंका वाली कोई बात नहीं है।'' पुरी ने कहा कि बाजार में नया तेल आ रहा है। ब्राजील को प्रतिदिन 4,00,000 बैरल अतिरिक्त तेल मिल रहा है। अमेरिका बाजार में और अधिक तेल ला सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें