Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़नई दिल्लीNew Zealand s Sophie Devine to Step Down as T20 Captain after World Cup

खेल : सोफी विश्व कप के बाद न्यूजीलैंड की टी-20 कप्तानी छोड़ देंगी

न्यूजीलैंड की स्टार ऑलराउंडर सोफी डिवाइन अक्तूबर में होने वाले टी-20 विश्व कप के बाद कप्तानी छोड़ेंगी। वह वनडे टीम की कप्तानी जारी रखेंगी। सोफी ने 2006 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था और...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 30 Aug 2024 10:25 AM
share Share

क्राइस्टचर्च, एजेंसी। न्यूजीलैंड की स्टार ऑलराउंडर सोफी डिवाइन अक्तूबर में संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले टी-20 विश्व कप के बाद कप्तानी छोड़ देंगी। यह 34 वर्षीय खिलाड़ी हालांकि न्यूजीलैंड की वनडे टीम का नेतृत्व करना जारी रखेंगी। सोफी ने 2006 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। तब से वह न्यूजीलैंड टीम का अभिन्न अंग हैं। उन्होंने अभी तक 135 टी-20 मैचों में 3268 रन बनाए हैं। उन्होंने अभी तक 56 मैच में टीम का नेतृत्व किया है, जिसमें से 25 जीते और 28 हारे। तीन बेनतीजा रहे हैं। उन्होंने कहा, मुझे दोनों प्रारूपों में न्यूजीलैंड की कप्तानी करने का सौभाग्य मिलने पर बहुत गर्व है। टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद मेरी जिम्मेदारी कुछ कम हो जाएगी। इससे मैं अपनी भूमिका निभाने और भविष्य के कप्तान तैयार करने पर अधिक ध्यान दे सकती हूं। यह ऑलराउंडर सीमित ओवरों के दोनों प्रारूप में खेलना जारी रखेंगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें