Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़नई दिल्लीNeeraj Chopra and Arshad Nadeem s Mothers Spread Love Beyond Borders Amidst Sports Rivalry

खेल : नीरज और अरशद की मां ने पेश की खेलभावना की मिसाल

नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम की माताओं ने अपने बच्चों के बीच आपसी भाईचारे का उदाहरण पेश किया है। नीरज की मां ने दोनों को अपना बच्चा कहा, जबकि अरशद की मां ने दोनों को भाई बताया। नीरज के स्वागत के लिए उनके...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 9 Aug 2024 04:12 PM
share Share

नई दिल्ली²/कराची, एजेंसी। 'गोल्ड जिसका है, वो भी हमारा ही लड़का है, ये बात सिर्फ एक मां ही कह सकती है। अद्भुत। शोएब अख्तर ने दो पंक्तियों में सरहद के आर-पार के जज्बात बयां कर दिए जो चैंपियन भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम की मां द्वारा एक-दूसरे के बच्चे को अपना बच्चा कहे जाने के बाद उमड़े हैं। आमतौर पर भारत-पाक की टक्कर खेल के किसी भी मैदान पर होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग जहर उगलते दिखते हैं लेकिन इस बार आलम अलग है। इसका श्रेय नीरज की मां सरोज देवी और अरशद की मां रजिया परवीन को भी जाता है। सरोज ने पानीपत के खंडरा गांव में कहा, हम रजत से बहुत खुश हैं। जिसने स्वर्ण जीता वह भी हमारा बच्चा है और जिसने रजत प्राप्त किया वह भी हमारा बच्चा है... सभी एथलीट हैं, सभी कड़ी मेहनत करते हैं। नदीम भी अच्छा है, वह अच्छा खेलता है, नीरज और नदीम में कोई अंतर नहीं है। हमें स्वर्ण और रजत मिला, हमारे लिए कोई अंतर नहीं है।

दोस्त नहीं भाई : अरशद की मां रजिया ने कहा, वे दोनों दोस्त नहीं बल्कि भाई हैं। मैं नीरज के लिए भी दुआ करूंगी कि उसे और कामयाबी मिले। नीरज भी हमारे बच्चे जैसा है। मैं दुआ करूंगी कि वह और पदक जीते। खेल में जीत-हार होती है लेकिन ये दोनों भाई हैं।

चूरमा के साथ होगा स्वागत : नीरज का देशी खाने के प्रति लगाव जगजाहिर है और उनका परिवार दो बार के ओलंपिक पदक विजेता का उनके पसंदीदा व्यंजन 'चूरमा' के साथ स्वागत करने की योजना बना रहा है। सरोज ने कहा, उसने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया। हम उसका स्वागत 'चूरमा' से करेंगे जो उसका पसंदीदा है। मुझे खुशी है, लोग पटाखे जला रहे हैं, हम लड्डू बना रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें