Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़नई दिल्लीManish Sisodia Accuses BJP of Plotting to Jail Arvind Kejriwal During Pad Yatra

भाजपा दिल्ली की सत्ता कब्जाना चाहती है: मनीष सिसोदिया

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने विकासपुरी में पदयात्रा के दौरान भाजपा पर आरोप लगाया कि वह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल में डालकर दिल्ली की सत्ता पर काबिज होना चाहती है। उन्होंने...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 9 Sep 2024 03:07 PM
share Share

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को विकासपुरी में पदयात्रा के दौरान आरोप लगाया है कि भाजपा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल में डालकर दिल्ली की सत्ता को कब्जाना चाहती है। उन्होंने इस दौरान करीब तीन किलोमीटर पैदल चलकर लोगों से सीधा संवाद किया। जगह-जगह आप कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता केजरीवाल के नौ साल के काम और भाजपा के एलजी के एक साल के काम की तुलना कर सकती है। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने एक साल में दिल्ली को तबाह करने की पूरी कोशिश की। उन्होंने कहा कि भाजपा को जब लगा कि वह केजरीवाल को दिल्ली में हरा नहीं सकती है और उनको काम करने से भी नहीं रोक सकती है, तब उसने साजिश कर उनको जेल में डलवा दिया। बताते चलें कि, मनीष सिसोदिया ने जेल से बाहर आने के बाद बीते 16 अगस्त को पदयात्रा की शुरुआत की थी। दिल्ली सरकार के एसकेवी कन्या विद्यालय की छात्राओं ने उनके स्कूलों को शानदार बनाने के लिए मनीष सिसोदिया को धन्यवाद किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें