Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़नई दिल्लीMallikarjun Kharge Advocates Lifelong Political Service for Nation s Progress

राजनीति में किसी को रिटायर नहीं होना चाहिए : खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि राजनीति में रिटायरमेंट नहीं होना चाहिए। राष्ट्र की सेवा के लिए आजीवन राजनीति करनी होगी। उन्होंने पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे की पुस्तक ‘द फाइव...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 9 Sep 2024 05:33 PM
share Share

नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को कहा कि राजनीति में किसी को रिटायर नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए क्योंकि जिसे राष्ट्र की सेवा करनी है, उसे आजीवन राजनीति करनी होगी और देश को जगाना होगा।

खरगे ने पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के राजनीतिक जीवन पर आधारित पुस्तक ‘द फाइव डिकेड्स इन पॉलिटिक्स के विमोचन के अवसर पर यह टिप्पणी की। इस पुस्तक के लेखक रशीद किदवई हैं। खरगे ने शिंदे की आयु और लंबे राजनीतिक जीवन का उल्लेख करते हुए कहा, सार्वजनिक जीवन में विचार, आचार और प्रचार तीनों जरूरी है। किसी भी पार्टी के लिए उसके विचार, आचार और प्रचार जरूरी हैं, वो तभी आगे बढ़ सकती है। अगर आपके विचार अच्छे हैं, लेकिन उसे आचरण में नहीं लाया गया, तो उसका कोई फायदा नहीं। इसलिए जो भी लोग मेहनत कर आगे आए हैं, उन्हें प्रचार मिलना चाहिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें