Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़नई दिल्लीMadhya Pradesh Forest Department to Provide 700 Pump Action Guns to BSF Amid Rising Infiltration Threats

मध्य प्रदेश वन विभाग बीएसएफ को 700 पंप एक्शन गन देगा

मध्य प्रदेश वन विभाग बीएसएफ को 700 पंप एक्शन गन देगा। यह निर्णय बांग्लादेश में राजनीतिक उथल-पुथल के कारण घुसपैठ के प्रयासों को देखते हुए लिया गया है। इन बंदूकों का उपयोग राज्य में शिकारियों और अवैध...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 13 Sep 2024 11:47 AM
share Share

भोपाल, एजेंसी। मध्य प्रदेश वन विभाग बीएसएफ को अपने शस्त्रागार से 700 पंप एक्शन गन देगा। बांग्लादेश में हालिया राजनीतिक उथल-पुथल के चलते घुसपैठ की कोशिशों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

मध्य प्रदेश के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (संरक्षण) पीके सिंह ने शनिवार को कहा, इन बंदूकों से रबर की गोलियां चलाई जाती हैं। इनका इस्तेमाल राज्य में शिकारियों और पेड़ काटने वाले गिरोहों के खिलाफ किया जाता है। उन्होंने पुष्टि की कि बांग्लादेश के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा बढ़ाने के संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय से पत्र मिलने के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने वन विभाग से ये बंदूकें मांगी थीं। इन बंदूकों को 2008 में अमेरिका से आयात किया गया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें