Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़नई दिल्लीIndian Men s Hockey Team Dominates China 3-0 in Asian Champions Trophy

खेल : चैंपियन भारत ने चीन को पटखनी दी

चैंपियंस ट्रॉफी हुलुनबुइर (चीन), एजेंसी। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रविवार को एशियाई चैंपियंस

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 8 Sep 2024 01:44 PM
share Share

चैंपियंस ट्रॉफी हुलुनबुइर (चीन), एजेंसी। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रविवार को एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार आगाज किया। हरमनप्रीत सिंह की टीम ने अपने पहले मुकाबले में मेजबान चीन को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से पटखनी दी। भारत के लिए सुखजीत सिंह (14वें मिनट), उत्तम सिंह (27वें मिनट) और अभिषेक (32वें मिनट) ने गोल किए।

ओलंपिक में लगातार दूसरा कांस्य पदक हासिल करने के बाद टूर्नामेंट में खेलने उतरी भारत ने शुरुआत में मिले मौकों को भुनाया और डिफेंस में भी मजबूत प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। टीम ने पहले तीनों क्वार्टर में एक-एक गोल दागा। सुखजीत ने पहले क्वार्टर की शुरुआत में भारत को बढ़त दिलाई जबकि दूसरे क्वार्टर की समाप्ति से ठीक तीन मिनट पहले उत्तम सिंह ने बढ़त दोगुनी कर दी। इससे भारत पहले हाफ तक 2-0 से आगे हो गया। खेल फिर से शुरू होने के ठीक दो मिनट बाद अभिषेक ने शानदार रिवर्स हिट से गोल किया। अन्य मैचों में मलेशिया ने पाकिस्तान को 2-2 से बराबरी पर रोका जबकि जापान और कोरिया ने 5-5 से ड्रॉ खेला।

आज जापान से सामना : भारत पूल एक में अपने दूसरे मैच में सोमवार को जापान से भिड़ेगा। पिछले साल भारत ने घरेलू मैदान पर यह टूर्नामेंट जीता था। वह टूर्नामेंट के इतिहास में चार खिताब जीतने वाली एकमात्र टीम है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें