Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़नई दिल्लीGlasgow Set to Host Commonwealth Games 2026 Amidst Victoria s Withdrawal

खैल : ग्लास्गो में राष्ट्रमंडल खेल 2026 होने की संभावना

ग्लास्गो में राष्ट्रमंडल खेल 2026 होने की संभावना लंदन। स्कॉटलैंड की राजधानी

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 16 Sep 2024 04:03 PM
share Share

ग्लास्गो में राष्ट्रमंडल खेल 2026 होने की संभावना लंदन। स्कॉटलैंड की राजधानी ग्लास्गो को 2026 में ‘छोटे पैमाने पर होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों का मेजबान शहर घोषित करने की तैयारी है। रिपोर्टों में यह दावा किया गया है। राष्ट्रमंडल खेल 2026 विक्टोरिया के कई शहरों में आयोजित किए जाने थे लेकिन ऑस्ट्रेलियाई राज्य ने जुलाई 2023 में अनुमानित व्यय में भारी वृद्धि का हवाला देते हुए आयोजन से हाथ खींच लिया। ऐसा करने पर विक्टोरिया सरकार ने राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) को 38 करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (लगभग 25 करोड़ 60 लाख अमेरिकी डॉलर) का मुआवजा दिया। यह पता चला है कि ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने आयोजन बचाने के लिए ग्लास्गो के प्रस्ताव को अंतिम रूप देने में मदद करने के लिए ‘लाखों पाउंड के निवेश का वादा भी किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें