नवी मुंबई में आग से तीन गोदाम जले
नवी मुंबई के कलंबोली इलाके में शुक्रवार सुबह एक बाजार क्षेत्र में तीन गोदाम जलकर खाक हो गए। आग एक गोदाम से शुरू होकर तेजी से अन्य गोदामों में फैल गई। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और आग...

ठाणे, एजेंसी। नवी मुंबई में शु्क्रवार सुबह एक बाजार क्षेत्र में स्थित तीन गोदाम जलकर खाक हो गए। नागरिक आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि नवी मुंबई के कलंबोली इलाके में सिद्धिविनायक मार्केट में सुबह सवा 10 बजे हुई इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग एक गोदाम में लगी और तेजी से अन्य गोदामों में फैल गई। लकड़ी रखने वाले दो गोदाम और कपड़े का एक गोदाम जलकर खाक हो गया।
उन्होंने बताया कि कलंबोली, कोपरखैरणी और ठाणे से अग्निशमन दल घटनास्थल पर भेजे गए। चार घंटे से अधिक समय तक चले अभियान में आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।