Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़नई दिल्लीElon Musk Poised to Become World s First Trillionaire by 2027 Followed by Gautam Adani in 2028

मस्क बन सकते हैं दुनिया के पहले खरबपति

नई दिल्ली, एजेंसी। रिपोर्ट के अनुसार, एलन मस्क 2027 तक पहले खरबपति बन सकते हैं। गौतम अडानी 2028 में इसी दर्जे तक पहुंच सकते हैं, जबकि मुकेश अंबानी 2033 में। मस्क को अपनी संपत्ति 110 प्रतिशत की वृद्धि...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 9 Sep 2024 12:57 PM
share Share

नई दिल्ली, एजेंसी। इलेक्ट्रिक कार विनिर्माता टेस्ला और रॉकेट कंपनी स्पेसएक्स के मुखिया एलन मस्क वर्ष 2027 तक दुनिया के पहले खरबपति बन सकते हैं। इसका मतलब है कि उनकी संपत्ति 1,000 अरब डॉलर से अधिक हो जाएगी। इन्फॉर्मा कनेक्ट अकादमी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी इसके अगले साल यानी 2028 में यह दर्जा हासिल कर सकते हैं, जबकि एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी वर्ष 2033 में इस मुकाम तक पहुंच सकते हैं।

रिपोर्ट कहती है कि 237 अरब अमेरिकी डॉलर की कुल संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति मस्क को दुनिया का पहला खरबपति बनने के लिए तीन वर्षों में 110 प्रतिशत की औसत वार्षिक वृद्धि दर से बढ़ने की जरूरत है।

रिपोर्ट के मुताबिक, अडानी के विविध कारोबारों वाले समूह की वृद्धि 123 प्रतिशत की मौजूदा औसत वार्षिक दर से जारी रही तो वह वर्ष 2028 तक दुनिया के दूसरे खरबपति बन सकते हैं।

अडानी इस समय 100 अरब डॉलर से कुछ कम की संपत्ति के साथ दुनिया के धनी लोगों की सूची में 13वें स्थान पर हैं।

रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख अंबानी इस समय वह 111 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें