Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़नई दिल्लीDelhi Congress President Accuses Kejriwal of Deception and VIP Lifestyle

सरकारी प्रक्रिया को महानता बता रही आप: देवेन्द्र यादव

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने अरविंद केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया है, और अब उन्हें...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 19 Sep 2024 02:23 PM
share Share

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने गुरुवार को कहा कि अरविंद केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी के नेता झूठ और नियमित बात को बार-बार दोहराकर जनता की सहानुभूति लेने की शैली पर काम करते हैं। अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया है तो सरकारी प्रक्रिया के अनुसार मकान और पूरी सुरक्षा को भी छोड़ना पड़ेगा। इसमें संजय सिंह द्वारा प्रेस वार्ता करके घोषणा करना कि केजरीवाल घर और सुरक्षा छोड़ेगे और आम आदमी की तरह रहेंगे, यह पूरी तरह से गुमराह करने वाली बयानबाजी है। 10 साल तक अरविंद केजरीवाल सरकारी घर और लाव लश्कर वाली सुरक्षा में वीआईपी बनकर रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें