Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़नई दिल्लीChinese Spy Vessel Intrudes into Japan s Maritime Boundary in Kagoshima

जापान की समुद्री सीमा में घुसा चीनी जासूसी पोत

इसी सप्ताह चीनी युद्धक विमान ने लांघी थी सीमा, एक हफ्ते में दूसरी बार हुआ उल्लंघन।

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 31 Aug 2024 11:03 AM
share Share

टोक्यो, एजेंसी। जापान के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत कागोशिमा समुद्री सीमा में शनिवार को चीन का एक जासूसी पोत घुस गया। ये घटना तड़के हुई, कुछ देर रुकने के बाद वह अपने क्षेत्र में लौट गया। जापान ने चीन के समक्ष इसका कड़ा विरोध जताया है।

जापान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि स्थानीय समयानुसार सुबह छह बजे उसकी समुद्री सीमा में यह चीनी जासूसी पोत दिखा जो आठ बजे से कुछ समय पहले वहां से चला गया। इस पोत पर जापानी सैन्य पोत एवं विमान की नजर थी। हाल में, जापानी समुद्री सीमा एवं हवाई क्षेत्र के इर्द-गिर्द चीन की बढ़ती गतिविधि से जापान के रक्षा अधिकारी चिंतित हैं। वे चीन और रूस की वायुसेनाओं के बीच बढ़ते सैन्य सहयोग को भी गंभीरता से ले रहे हैं।

हाल ही में एक चीनी सैन्य विमान कुछ देर के लिए जापान के दक्षिण-पश्चिमी हवाई क्षेत्र में आ गया था और तब भी जापान ने इस बात पर विरोध दर्ज कराया था। पोत के उसकी सीमा में आने पर जापान ने चीनी दूतावास के अधिकारियों का तलब कर कड़ा विरोध दर्ज कराया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें