Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़नई दिल्लीChina s Exports Surge for Fifth Consecutive Month Amid Economic Slowdown

चीन के निर्यात में 8.7 प्रतिशत की वृद्धि

चीन के निर्यात में लगातार पांचवे महीने वृद्धि हुई है, जो विदेशों में बढ़ती मांग का संकेत है। अगस्त में निर्यात 8.7 प्रतिशत बढ़कर 308.65 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया। हालांकि, धीमी अर्थव्यवस्था के कारण आयात...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 10 Sep 2024 01:15 PM
share Share

हांगकांग। चीन के निर्यात में लगातार पांचवें महीने वृद्धि दर्ज की गई, जो विदेशों में बढ़ती मांग का संकेत है। हालांकि, धीमी होती चीनी अर्थव्यवस्था के बीच आयात में गिरावट आई है। जारी आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में निर्यात पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 8.7 प्रतिशत बढ़कर 308.65 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया। यह अर्थशास्त्रियों के करीब 6.5 प्रतिशत के अनुमान से अधिक है। जुलाई में निर्यात सात प्रतिशत की दर से बढ़ा था। अगस्त में यह आंकड़ा 18 महीने में सबसे मजबूत है। इसकी बड़ी वजह अगस्त 2023 में कम आधार है, जब निर्यात में 8.8 प्रतिशत की गिरावट आई थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें