Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़नई दिल्लीBoeing Starliner Returns to Earth Astronauts Sunita Williams and Butch Wilmore Unable to Board

सुनीता विलियम्स को बिना लिए आज लौटेगा बोइंग का स्टारलाइनर

शब्द : 169 ------- वाशिंगटन, एजेंसी। बोइंग का स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान शनिवार को पृथ्वी

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 6 Sep 2024 05:04 PM
share Share

वाशिंगटन, एजेंसी। बोइंग का स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान शनिवार को पृथ्वी पर लौटेगा। स्टारलाइनर में आई खराबी की वजह से सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर इसमें सवार नहीं हो सकेंगे। नासा ने बताया कि इसके जरिये पृथ्वी पर लौटने से दोनों अंतरिक्ष यात्रियों की जान को खतरा हो सकता है।

नासा के मुताबिक, मौसम की स्थिति अनुकूल होने पर स्टारलाइनर अमेरिका के समयानुसार शुक्रवार शाम 6:04 बजे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से अलग होकर अपनी यात्रा शुरू करेगा। शनिवार को दोपहर में 12:03 बजे इसके पृथ्वी पर लौटने की उम्मीद है। इसे न्यू मैक्सिको के व्हाइट सैंड्स स्पेस हार्बर पर उतारने की कोशिश की जाएगी। बता दें कि दोनों अंतरिक्ष यात्री छह जून को इस अंतरिक्षयान से अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे थे। उन्हें लगभग एक हफ्ते के मिशन के तहत इसी यान से पृथ्वी पर लौटना था लेकिन इसमें आई खराबी के चलते वे वहां फंस गए हैं। नासा ने कहा है कि दोनों अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी अगले साल फरवरी तक होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें