Notification Icon

बवाना अग्निकांड के पीड़ित परिवारों को मिले सरकारी नौकरी : शर्मिष्ठा मुखर्जी

बवाना अग्नि कांड में अपनी जान गंवा चुकी महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शर्मिष्ठा मुखर्जी की अगुवाई में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर दिल्ली महिला...

हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीSat, 27 Jan 2018 06:17 PM
share Share

बवाना अग्नि कांड में अपनी जान गंवा चुकी महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शर्मिष्ठा मुखर्जी की अगुवाई में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर दिल्ली महिला कांग्रेस की ओर से शनिवार को प्रदर्शन किया गया। यहां धरना देते हुए सर्मिष्ठा मुखर्जी ने मांग की कि अग्नि कांड में जान गंवा चुके मजदूरों के प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को दिल्ली सरकार की ओर से सरकारी नौकरी दी जाए। और वहां पर काम करने वाले मजदूरों को न्यूनतम वेतन दिलवाया जाये। उन्होंने कहा कि बवाना अग्नि कांड को लेकर दिल्ली नगर निगम और दिल्ली सरकार एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे है जबकि बवाना औद्योगिक क्षेत्र डीएसआईडीसी के अन्तर्गत आता है, जहां पर गैर कानूनी तरीके से मजदूरों से काम करवाया जा रहा था। उन्होंने कहा कि केजरीवाल जब से सत्ता में आए है वे सिर्फ बहाना बनाने की राजनीति कर रहे है तथा अपनी नाकामियों को दूसरों पर थोपना उनकी आदत है। उन्होंने कहा कि जब तक बवाना अग्निकांड की चपैट में आए लोगों में शामिल महिलाओं को न्याय नही मिल जाता तब तक दिल्ली महिला कांग्रेस दिल्ली की महिलाओं की लड़ाई को जारी रखेगी।को दूसरों पर थोपना उनकी आदत है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें